पांवटा साहिब में खनन माफिया बेख़ौफ : खनन विभाग के अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों पर हमला, इंस्पेक्टर लापता, एक पुलिस कर्मी घायल

by

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में खनन मफिया इस कदर बेख़ौफ हो चुका है कि दो दिन पहले वनरक्षक पर माफिया के गुर्गों ने हमला कर दिया था और कल देर रात पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों पर भी हमला किया गया है। जब रात को खनन कर रहे माफिया को पकड़ने के लिए पुलिस के जवान रामपुर घाट क्षेत्र में यमुना नदी पर पहुंचे थे।

रेत बजरी माफिया ने पुलिस जवान से मारपीट की और माइनिंग इंस्पेक्टर को पकड़ लिया, जिसकी शिकायत थाना में दर्ज की गई है। माइनिंग इंस्पेक्टर का अभी तक कोई पता नहीं है। रेत, बजरी माफिया पांवटा से यमुना नदी के रास्ते अवैध सामग्री उत्तराखंड पहुंचा रहे थे। माइनिंग और पुलिस विभाग कर्मी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंचे थे।

डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने कहा कि देर रात पुलिस और खनन विभाग के जवानों पर हमला हुआ है। जिसमे एक जवान घायल हुआ है तो माइनिंग इंस्पेक्टर लापता है। जांच के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। पुलिस और खनन विभाग के बड़े अधिकारी भी पावंटा साहिब पहुंचे हैं। उधर जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लापता इंस्पेक्टर को जल्दी तलाशा जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर किसी के हमदर्द बन रहे नीरज नैय्यर : पिता स्व. सागर चंद नैय्यर के पदचिन्हो पर चल रहे सदर विधायक, जनता के हर दुख सुख में होते शामिल

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा सदर से कांग्रेसी विधायक नीरज नैय्यर एक ऐसे भावुक और निर्भीक राजनेता हैं कि अपने क्षेत्र की सेवा का जज्बा उनके सर पर जुनून की तरह सवार रहता है।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सबूत मिटाने के लिए 140 फोन बदले : डिजिटल सबूत को छुपाने के लिए सिसोदिया ने ये सब किया

दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी को शराब नीति पर घरते हुए कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी आम आदमी पार्टी है। उन्होंने कहा कि दो लोगों को रिमांड पर लिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब केजरीवाल का क्या होगा-दिल्ली में आप की हार के दिखाई देंगे ये 7 असर

अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की टीम तीसरी कोशिश में मुंह के बल गिरी। खुद केजरीवाल अपनी सीट गंवा बैठा। पिछले 5 वर्षों में दिल्ली की राजनीति बहुत गर्म रही। केजरीवाल एंड कंपनी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी में बम की धमकी : डीसी कार्यालय कराया खाली

एएम नाथ। मंडी :  मंडी जिले में बुधवार की सुबह उपायुक्त (डीसी) कार्यालय और उससे सटे अदालत के परिसर को वहां बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद खाली करा दिया...
Translate »
error: Content is protected !!