पाकिस्तानी ड्रोन हमले में झुलसी महिला की मौत : पति-बेटे का चल रहा इलाज : परिवार को 5 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

by
 फिरोजपुर जिले के खाई फेमे के गांव में पाकिस्तानी ड्रोन हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 50 वर्षीय महिला सुखविंदर कौर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. वह पिछले शुक्रवार को हुए हमले में जलकर गंभीर रूप से झुलस गई थीं।
उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई।
पति और बेटा घायल, इलाज जारी
इस हमले में सुखविंदर कौर के पति लखविंदर सिंह (55) और बेटा मोनू सिंह (24) भी झुलस गए थे और अभी भी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. पहले अधिकारियों ने मोनू सिंह को लखविंदर का भाई बताया था, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि वह उनका बेटा है।
यह हादसा तब हुआ जब पाकिस्तानी ड्रोन हमले के दौरान कुछ मलबा कौर के घर पर गिर गया, जिससे घर और एक कार में आग लग गई. इस हादसे में कौर गंभीर रूप से जल गई थीं।
5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और सुखविंदर कौर के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता दी जाएगी।
इसके अलावा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भी पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से भारत-पाक सीमा पर कई स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए गए थे, जिनका भारतीय सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इन हमलों में कई इलाकों को निशाना बनाया गया, जिनमें पंजाब भी शामिल था।
चार दिन तक चले तनाव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार दोपहर को तत्काल प्रभाव से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी।
 परिवार को 5 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार : पाकिस्तान के ड्रोन हमले में गंवाई थी जान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को पाकिस्तानी ड्रोन हमले में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने 2 लाख रुपये देने की बात कही है।’
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

लड़कीं को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 20 वर्षीय लड़कीं को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर भगाने के आरोप में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस को दिए बयान में लड़कीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी -10 साल पुराने राज से उठाया पर्दा : 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर

नई दिल्ली   :  अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। साल 2000 में देश छोड़ने के बाद से वह काफी समय से सुर्खियों से दूर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंच को दिया धक्का , खौलते पानी में गिरा और मौत : देहरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कांगड़ा : देहरा के नारी गांव में मुंडन कार्यक्रम में कहासुनी के बाद व्यक्ति को धक्का दे दिया, जिससे वह गर्म पानी के पतीले में जा गिरा। देहरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : क्षतिग्रस्त मकान के लिए दी जाने वाली 1.30 लाख रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर 7 लाख रुपये किया….प्रति हेक्टेयर वृक्षारोपण पर प्रत्येक समूह को 1.20 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज प्रदान करने का निर्णय लिया...
Translate »
error: Content is protected !!