पागल बनकर पंजाब में घूमता रहा ।2 साल की बालिका की हत्या का आरोपी : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पुलिस को गच्चा देकर भागा था

by

रोहित जसवाल।   ऊना : ।2 साल की बालिका की हत्या का आरोपी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पुलिस को गच्चा देकर भागा और पंजाब में पागल बनकर घूमता रहा। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते पंजाब पुलिस ने संदिग्ध लोगों की निगरानी शुरू की तो आरोपी की करतूत का खुलासा हुआ। पूछताछ से पहले पागलपन की तस्दीक करने के लिए आरोपी ने पुलिस वालों पर पत्थर तक बरसाए। जल्द ही उसका भेद खुल गया। जिला अस्पताल ऊना से सितंबर 2024 में भागते समय पहने दो जोड़ी कपड़े में ही उसने इतने दिन गुजारे। रविवार को गगरेट पुलिस के पीओ सेल ने उसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। यहां से उसे जिला कारागार बनगढ़ भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल से भागने के बाद हत्यारोपी सुनील राणा ट्रेन पकड़ने के लिए दौलतपुर चौक तक पैदल ही पहुंचा। वहां से तलवाड़ा गया। फिर किसी तरह अमृतसर पहुंच गया। अमृतसर में जहां ठोर-ठिकाना मिला, वहां रातें गुजारता रहा। पंजाब पुलिस ने संदिग्ध लोगों की निगरानी रखनी शुरू की तो सुनील राणा ट्रेन से जालंधर आ गया। यहां लोगों ने अज्ञात व्यक्ति को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ करने पहुंची तो उसने अपने आप को पागल साबित करने का प्रयास किया और जवानों पर पत्थर बरसा कर उन्हें भी घायल किया। चौकी इंचार्ज ने किसी तरह से उससे गांव का नाम पूछा। इसके बाद आरोपी सुनील राणा अपने गांव का नाम बता दिया। चौकी इंचार्ज ने गांव में पता किया तो उसकी तस्दीक हो गई। इसी बीच गगरेट पुलिस के पीओ सेल से एचएचसी राजेश नारायण भी उसकी तलाश में थे। उन्हें भी मुखबिर से पता चला कि सुनील राणा जालंधर में पुलिस कस्टडी में है। नारायण ने जालंधर में चौकी इंचार्ज से बात कर सुनील राणा को उनके आने तक कहीं भी न जाने देने का आग्रह किया। इस तरह से बारह वर्षीय बच्ची का हत्यारोपी दोबारा पुलिस के हत्थे चढ़ा। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि सुनील राणा को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश पर वनगढ़ जेल भेज दिया गया है।
बॉक्स
हत्या का आरोपी सुनील दौलतपुर चौक में पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। स्थायी रूप से गांव सुधाणी, तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर का रहने वाला है। 12 दिसंबर 2023 को आरोपी ने नंगल जरियाला में बालिका की हत्या कर दी थी। 19 दिसंबर को शव बरामद हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पसंदीदा लोगों पर करोड़ों लुटाने वाले सीएम को नए अधिकारियों से परहेज क्यों : जयराम ठाकुर

रिटायर अधिकारियों को मनमाना एक्सटेंशन देने वाली सरकार नए अधिकारी क्यों नहीं चाहती संघीय व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं कांग्रेस के मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी : मंडी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
पंजाब

लंपी स्किन बीमारी से पशुओं की मौत पर सांसद तिवारी ने प्रकट किया दुःख : पशु डिस्पेंसरियों व अस्पतालों में जरूरी डॉक्टर, स्टाफ व दवाएं मुहैया कराने में असफल रही सरकार

रोपड़: 6 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र में तेजी से फैल रही लंपी स्किन की बीमारी के चलते सैंकड़ों पशुओं के बीमार पड़ने व...
हिमाचल प्रदेश

रंजिश के चलते युवक के मर्डर को अंजाम : पुलिस ने प्रारंभिक जांच में 6 को हिरासत में लिया, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया सौंप

कांगड़ा : ग्राम पंचायत कुठमां में पुरानी रंजिश के चलते युवक के मर्डर को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में राकेश कुमार, सोनू, सन्नी, राहुल, काला और बचितर को हिरासत में...
article-image
पंजाब

पुलिस लगाएगी मैरिज पैलेसों के बाहर नाके : ड्रिंक एंड ड्राइव से हादसे रोकने को सीएम के आदेश

चंडीगढ़। पंजाब में ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाले हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने गृह विभाग को आदेश दिए हैं कि पंजाब के सभी मैरेज पैलेस के बाहर पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!