प्रदेश में हवाई सम्पर्क विस्तार और शिमला व धर्मशाला को नियमित हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
उन्होंने दिल्ली-शिमला-धर्मशाला और धर्मशाला-शिमला-दिल्ली हवाई उड़ानों का संचालन नियमित रूप से करने का आग्रह किया जो वर्तमान में केवल तीन दिन ही संचालित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि नियमित उड़ाने नहीं होने से पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने धर्मशाला नाइट लेडिंग की सुविधा शुरू करवाने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने श्री नायडू को कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार की स्थिति की जानकारी दी और भूमि अधिग्रहण की अधिक लागत को ध्यान में रखते हुए विशेष सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के साथ भी इस विषय पर चर्चा कर नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सहायता का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
श्री सुक्खू ने प्रदेश में हवाई सम्पर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार नए हैलीपोर्ट के निर्माण का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने शिमला हवाई अड्डे के विस्तार पर भी चर्चा की और वहां की वॉच ऑवर समय सीमा को दोपहर एक बजे से आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर शिमला में डॉर्नियर प्रकार के विमानों के संचालन का प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने शिमला के लिए अतिरिक्त एयरलाइन ऑपरेटर की सेवाएं प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी के तीनों विंग शुरू करने वाला प्रदेश का पहला महाविद्यालय बना बंगाणाः वीरेंद्र कंवर

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा प्रदेश का पहला ऐसा कॉलेज बन गया है, जहां पर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को सरकार 60 दिनों के भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी , हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए : मुख्यमंत्री सखुविंद्र सिंह सुक्खू

धर्मशाला : प्रदेश के युवाओं को सरकार 60 दिनों भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी। प्रदेश हित में सरकार कड़े कदम उठाने से गुरेज नहीं करेगी, एक लाख बेरोजगारों को सरकारी और गैर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा हल्का गढ़शंकर के नवनिर्वाचित प्रधान जशनप्रीत सिंह ,जनरल सेक्रेटरी चेतन ,गढ़शंकर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधान  अमरीक सिंह लाडी के के सम्मान में पिपलीवाल में समागम

गढ़शंकर। पंजाब युथ कांग्रेस के गढ़शंकर विधानसभा हल्के के नतीजों में विधानसभा हल्का गढ़शंकर का जशनप्रीत सिंह का प्रधान ,चेतन के जनरल सेक्रेटरी, पंकज कटारिया के वाईस प्रधान, रफ़ीक मुहंमद के सेक्रेटरी और गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 जवान शहीद : जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 11 माह पहले हुई थी हरमिंदर की शादी

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। शहीद हुए जवानों में एक फतेहगढ़ साहिब के मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!