पानी की सप्लाई प्रभावित इसलिए बिना उबाले न पिए : जयराम ठाकुर

by

शिल्लीबागी, थनूटा और केल्टी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, बांटी राहत सामग्री

आपदा प्रभावितों के लिए दिल खोलकर दान कर रहे लोगों और संस्थाओं का जताया आभार

एएम नाथ। मण्डी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज आपदा प्रभावित क्षेत्र शिल्लीबागी, थनूटा और केल्टी का दौरा किया और आपदा प्रभावितों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। शिल्लीबागी में एक ही परिवार के दो लोगों की मलबे की चपेट में आने से मौत हो गई थी और लोगों के घर, खेत बाग बगीचे और पशु भी बह गए। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने सभी को हौसला देते हुए कहा कि यह दौर बीत जाएगा। जो चीजें नष्ट हुई हैं, उन्हें हम फिर से बना लेंगे। अभी बारिश का मौसम है ऐसे में अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना है हमें सुरक्षित स्थानों पर ही मौसम सही होने तक रहना होगा।
जयराम ठाकुर ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारी बारिश की वजह से पेयजल की ज्यादातर स्कीमें तहस-नहस हो गई हैं।

इसलिए लोगों को साफ सुथरा पानी नहीं मिल रहा है। खराब गंदा पानी पीने से जल जनित रोगों का खतरा बढ़ रहा है। रास्ते बंद होने की वजह से अस्पताल पहुंचना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है और पानी बिना उबाले नहीं पीना है। हम सब भी अपने घर पर पानी उबालकर ही पी रहे हैं जिससे किसी भी तरह की जल जनित बीमारियों की चपेट में ना आ जाए।


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावितों के लिए दिए जा रहे दान की सराहना करते हुए कहा कि जन सेवा ही भगवान की सेवा है और ऐसे वक्त में दानी सज्जन स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं और आपदाग्रस्त लोगों की दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं जो कई बार राहत सामग्री लेकर यहां पहुंचे हैं।

इन्हीं लोगों की वजह से आपदा के दौरान हम हर प्रभावित तक राहत सामग्री पहुंचा सके हैं। आपदा के वक्त हमारे साथ खड़े होने के लिए उन्होंने सभी का दिल से धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी को चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चंबा :  केंद्रीय राज्य मंत्री सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, श्रम एवं रोजगार भारत सरकार सुश्री शोभा करंदलाजे 17 जनवरी को जिला चंबा के एक दिवसीय प्रवास पर आ रही है। यह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय एकता मंच (पंजीकृत) ने फिर निभाया मानवता का फर्ज, जरूरतमंद मरीज के लिए किया रक्तदान

पुनीत महाजन |  चंडीगढ़ |भारतीय एकता मंच पंजीकृत संस्था द्वारा आज एक बार फिर मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश की गई। संस्था हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहती है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बिलिंग में 2 नवम्बर से होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप : तैयारियों को लेकर डीसी ऑफिस में हुई बैठक

एएम नाथ । शिमला : धर्मशाला, 27 अगस्त। जिला कांगड़ा के बीड़ बिलिंग में इस वर्ष दो से 9 नवम्बर तक पैराग्लाइडिंग विश्व कप-2024 आयोजित किया जाएगा। दुनिया के तमाम देशों से पायलट इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में स्थापित हो रहा कौशल विकास केन्द्र : अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही हासिल होंगे जीवन के लक्ष्य: राजेश धर्माणी  राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के वार्षिक समारोह के दौरान बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 25 फरवरी: नगर व ग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!