पानी सप्लाई करने गए व्यक्ति के जबरन उतवाए कपड़े : वीडियो बनाकर लूटे लिए डेढ लाख

by

गिद्दड़बाहा। थाना कोटभाई पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भलाईआना के बयान पर एक महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में सुरजीत सिंह ने बताया कि वह गांव में आरओ प्लांट चलाता है और करीब आधे गांव में पानी की सप्लाई करता है।

उसके आरओ का पानी गांव भलाईआना निवासी वीरपाल कौर पत्नी काला सिंह के घर जाता है। पांच अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वह पानी का कैन लेने के लिए उक्त वीरपाल कौर के घर गया तो वहां लखविंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी भलाईआना भी मौजूद था।

उसने बताया कि उक्त वीरपाल कौर और लखविंदर सिंह ने उसे घर के अंदर खींच लिया और उसे धमकाया, उसके कपड़े उतार दिए और उसकी वीडियो बना ली। इसी दौरान आरोपियों ने कहा कि वह यहां गलत काम करने आए हैं और अगर वह चार लाख रुपये दे, वरना वह उसकी वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर उसे बदनाम कर देंगे।

बदनामी के डर से मैंने अपने चाचा के लड़के महिंदर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह को डेढ़ लाख रुपये लेकर मौके पर पहुंचने को कहा, जिस पर महिंदर सिंह डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर उक्त वीरपाल कौर के घर पहुंचा और डेढ़ लाख रुपये लेने के बाद आरोपी वीरपाल कौर और लखविंदर सिंह ने उसे घर जाने दिया।

सुरजीत सिंह ने बताया कि उक्त दोनों पहले भी अन्य लोगों के साथ ऐसा कर चुके हैं। उधर, पुलिस ने कथित आरोपी वीरपाल कौर और लखविंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में मिड-डे मील वर्करों की राज्य स्तरीय रैली के लिए गढ़शंकर से जत्था रवाना

  गढ़शंकर – गढ़शंकर से बड़ी संख्या में मिड-डे वर्कर अपनी मांगों को मनवाने के लिए  डीएमएफ नेता हंस राज, सतपाल केलर, गुरमेल सिंह और मिड-डे मील नेता बलविंदर कौर लागिया, कमलजीत कौर बसियाला,...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा ने दीपमाला कर मनाया फतेह दिवस

गढ़शंकर। संयुक्त किसान मोर्चा के अवाहन पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा अलग-अलग गावों में मोदी सरकार के खिलाफ 380 दिन तक चलाए गए दिल्ली बार्डरों व अलग-अलग कार्पोरेट मालों के सामने लंबे समय...
article-image
पंजाब

Mata Kalyani Mandir in Khanni

Hoshiarpur /Feb 1/Daljeet Ajnoha : The ancient Mata Kalyani Mandir on Jaijon Road in Khanni village, Hoshiarpur district, witnessed the grand conclusion of its weekly bhandara and Sri Mad Bhagwat Katha programme today, organized...
article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की कण्व ग्रीन फाउंडेशन के सरंक्षक राम पाल भारद्धाज ने समस्त देशवासियों को दी बधाई

माहिलपुर , 11 नवंबर : कण्व ग्रीन फाउंडेशन के सरंक्षक राम पाल भारद्धाज ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह...
Translate »
error: Content is protected !!