पारम्परिक ठोडा मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने शिरकत की : प्रदेश की प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने में मेले व त्यौहार निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका – अनिरुद्ध सिंह

by

शिमला 04 नवंबर : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के फागू में चियोग पंचायत के बंगापानी में ठोडा दल फागू द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री शेर सिंह ठाकुर ठोडा प्रतियोगिता दो दिवसीय पारम्परिक ठोडा मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने में मेले व त्यौहार अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ठोडा मेले में शामिल हुए शिमला क्षेत्र के साथ-साथ सिरमौर जिला एवं अन्य जिलों से आए 256 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के सभी धार्मिक व सामाजिक मेले यहां के लोगों के लिए धर्म और आस्था के प्रतीक है।
उन्होंने चियोग पंचायत के पदाधिकारियों एवं ठोडा दल फागू के सभी प्रतिनिधियों को इस मेले को बंगापानी में पहली बार आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि स्वर्गीय शेर सिंह ठाकुर इस खेल से जुड़े थे और उनकी याद में यह ठोडा खेल आयोजित किया जा रहा है जिसमे ठोडा खिलाड़ियों का इतने बड़े स्तर पर आना यह दर्शाता है कि लोग रामायण व महाभारत के समय से खेले जा रहे इस खेल को रुचि से देखते है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे पारंपरिक मेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें, ताकि आपसी मेल मिलाप के साथ-साथ प्रदेश की संस्कृति का संरक्षण भी हो सके।
*कसुम्पटी विस के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 12 करोड़ हैं स्वीकृत*
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 12 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिसके माध्यम से इस विधानसभा क्षेत्र की समस्त पंचायतों के विकास के साथ-साथ कच्ची सड़कें पक्की करना, सभी गांवों को सड़क व पेयजल उपलब्ध करवाना तथा कम वोल्टेज की समस्या को खत्म करना प्रमुख रूप से शामिल है।
स्थानीय पंचायत के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि चियोग पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अब तक 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है तथा घोषणाओं के अनुरूप यह राशि पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों पर खर्च करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण व पक्का एवं चौड़ा करने के लिए एफसीए मामलों सहित सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह सड़कों के निर्माण के लिए गिफ्ट डीड शीघ्र दे ताकि क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा सके।
*फागु से धमांनदरी सैंज संपर्क सड़क को चौड़ा व पुनः पक्का करने पर व्यय होंगे 10 करोड़*
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि फागु से धमांनदरी सैंज संपर्क सड़क में वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण इस सड़क को चौड़ा व पुनः पक्का करने के लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी जिसकी डीपीआर अगले 15 दिनों के भीतर संबंधित विभाग द्वारा तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि महासु पीक, कुफरी क्षेत्र, शाली टीबा तथा अन्य पर्यटक स्थलो को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया जारी है जिस पर 10 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
उन्होंने मेला कमेटी को ठोडा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 25 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर नगर निगम शिमला भट्टाकुफर वार्ड के पार्षद नरेंद्र ठाकुर, संजौली वार्ड के पार्षद अंकुश वर्मा, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष ऋषि राठौर, प्रधान ग्राम पंचायत चियोग दिनेश जागटा, उप प्रधान राहुल ठाकुर, प्रधान ठोडा दल फागू ओम प्रकाश, सदस्य श्याम सिंह वर्मा, योगेश चंदेल, गोविंद चंदेल, गोविंद, टेकराम, राकेश शमटा, प्रधान ग्राम पंचायत धरेच हेमराज, ठोडा दल के समस्त कार्यकारी सदस्य, आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व चियाेग पंचायत क्षेत्र के ठोडा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नौ साल पहले के भारत और आज के भारत में बड़ा अंतर नजर आता, ग्राउंड जीरो पर लोगों को विकास नजर आ रहा – अनुराग ठाकुर

हमीरपुर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पत्रकार के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार आती है, वहां-वहां भ्रष्टाचार होता है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट में घोंपा चाकू – नशा करने से रोका तो मौसा की जान का प्यास बना शख्स : दोनो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

 मैहतपुर : ऊना जिला के मैहतपुर नगर में नशा करने से रोकने पर दो सगे भाइयों ने अपने मौसा पर हमला कर दिया। एक भाई ने इतना तैश में आ गया कि उसने मौसा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी : अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

रोहित भदसाली । शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं और युवतियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशों पर भर्ती के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुओं का सम्मान और आभार का दिन गुरु पूर्णिमा : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने वीरवार को गुरुपूर्णिमा के सुअवसर पर माँ जो मेरे जीवन की प्रथम गुरु हैं गुरु गौतम जी का आशीर्वाद लिया। डॉ. जनक...
Translate »
error: Content is protected !!