पार्किंग ठेकेदार का कारनामा, 35 साल पुराने सफेद के पेड़ में कीलें ठोक लगाया गेट – हम कार्रवाई करेंगे : नायब तहसीलदार विजय कुमार

by

माहिलपुर, 30 अगस्त: एक तरफ पंजाब सरकार बढ़ती गर्मी के चलते समय-समय पर सभी विभागों, ग्राम पंचायतों व अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से पौधारोपण अभियान चलाकर पेड़ लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने निजी फायदे के लिए पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सरकारी विभाग के अधिकारी यह सब चुपचाप देख रहे हैं। मामला माहिलपुर तहसील का है यहां कुछ दिन पहले पार्किंग का ठेका एक ठेकेदार को दिया गया था, जिसने अपने निजी फायदे के लिए तहसील में 30-35 साल पुराने हरे भरे सफेद के पेड़ में छेदकर गेट लगा दिया और उसमे मोटी लोहे की कीलें ठोंक दीं। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने यह सब तहसील कर्मचारियों के सामने किया लेकिन किसी ने उसे पेड़ को नुकसान पहुंचाने से नहीं रोका और न ही तहसीलदार ने। पार्किंग ठेकेदार की इस हरकत को लेकर पर्यावरणविदों में गुस्सा पैदा हो गया है, उन्होंने सरकार से उक्त ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपतहसील माहिलपुर के नायब तहसीलदार विजय कुमार ने जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जब एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल्ल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में नायब तहसीलदार से बात करेंगे। कैप्शन… पार्किंग ठेकेदार द्वारा पेड़ में बनाया गया छेद और लगाई गई लोहे की कीलें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

ED ने जब्त की 300 करोड़ रुपये की जमीन : हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा से भी जुड़ा है मामला, धन शोधन का यह मामला CBI की प्राथमिकी पर आधारित

नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर गुरुग्राम में कथित जमीन घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। रियल एस्टेट ग्रुप एम3एम का 300 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का जमीन जब्त...
article-image
पंजाब

बिजली की कुंडी लगाने पर विभाग की सख्त कार्यवाही : पूर्व पार्षद के खिलाफ अगली कार्यवाही के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी : एसडीओ जोशी

होशियारपुर । पावर काम उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले तथा बिजली चोरी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके तहत विभाग की टीमें लगातार...
article-image
पंजाब

रजिस्ट्रेशन कैंप में 50 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे : मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर में लगाया गया आई.ई व मोबाइल एंड वैब डेवलेपमेंट कोर्स का रजिस्ट्रेशन कैंप

योग्य विद्यार्थी 24 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कैंप में करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 16 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में मल्टी स्किल डेवलेपमेंट सैंटर होशियारपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व मोबाइल एंड वैब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद….इलाके में बारिश जारी

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंडी में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। यह मार्ग...
Translate »
error: Content is protected !!