पालमपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू : विधायक आशीष बुटेल ने किया इलेक्ट्रिक बस का निरीक्षण

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 21 फरवरी: हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार के संकल्प के तहत पालमपुर बस डिपो में आज इलेक्ट्रिक बस का दो दिवसीय ट्रायल शुरू किया गया। ट्रायल के पहले दिन बस को पालमपुर से चढ़ियार-सेरी मोलग और पुनः सेरी मोलग से पालमपुर रूट पर चलाकर इसकी क्षमता को परखा गया।
इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर बस स्टैंड पर बस का निरीक्षण किया और एचआरटीसी के अधिकारियों से तकनीकी पहलुओं व ट्रायल की बारीकियों की जानकारी हासिल की। विधायक ने स्वयं पालमपुर से चंदपुर-गलूलंगा रूट पर सुभाष चौक तक बस में सफर कर इसके संचालन का अनुभव भी साझा किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से एचआरटीसी के बेड़े में 300 के करीब नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। इसी प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर में इलेक्ट्रिक बसों के प्रोटोटाइप का ट्रायल किया जा रहा है ताकि दुर्गम क्षेत्रों, ढलानों और विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों में इनकी कार्यक्षमता का सटीक आकलन किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ट्रायल भविष्य की रणनीति तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा कि कौन सी बस किस रूट के लिए सबसे उपयुक्त है।
विधायक ने कहा कि डीजल बसों के स्थान पर इलेक्ट्रिक बसों को प्रोत्साहन देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ये बसें न केवल धुआं रहित होने के कारण प्रदूषण मुक्त हैं, बल्कि इनका शोर भी ना के बराबर है, जिससे यात्रियों को एक सुखद और शांत सफर की सुविधा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ट्रायल रिपोर्ट और विभागीय सुझावों के आधार पर जल्द ही पालमपुर के प्रमुख रूटों पर इन बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर वूल फेडरेशन निदेशक मंडल के सदस्य त्रिलोक चंद, एचआरटीसी के मंडल प्रबंधक पंकज चड्ढा, क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा सहित निगम के अन्य कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी में आपदा की मार झेल रहे शर्ची क्षेत्र को राहत की उम्मीद : नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष रखी क्षेत्रवासियों की पीड़ा।

नागलाड़ी शर्ची सड़क और बस सेवा बहाल करने की उठी जोरदार मांग। लोगों की समस्याओं पर गंभीर हुए लोक निर्माण मंत्री, दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन, तीर्थन घाटी, गुशैनी (परस राम भारती):-हिमाचल प्रदेश सरकार...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

पेंशनर 30 सितंबर से पहले जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनर 30 सितंबर से पहले जमा करवाएं अपना जीवन प्रमाण पत् एएम नाथ। चम्बा जिला कोषाधिकारी गिरिजा मनकोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोष कार्यालय चंबा के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊर्जा मंत्री ने बसाल में किया बिजली विभाग के सबडिवीज़न का शुभारंभ, 15 हज़ार उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

कुटलैहड़ को जल्द मिलेगा विद्युत विभाग का डिवीज़न: सुखराम चौधरी ऊना, 28 सितंबर: बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की उपस्थिति में बसाल में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्यों न मनाएं प्रतिदिन हिंदी दिवस 

 द्रुतगामी परिवर्तनों तथा बहु संख्यक उपलब्धियों सहित आज के समय में विज्ञान और तकनीक के आश्रय मानव समुदाय  भूमंडलीकरण के दौर में प्रवेश कर रहा है। स्थलीय और भौगोलिक परिधियां, परिस्थितियाँ समाप्त हो रही...
Translate »
error: Content is protected !!