पावरकाम के मुलाजिमों ने बिजली बोर्ड के प्रबंधन इकाई का पुतला फूंका

by


गढ़शंकर  : आज स्थानीय पॉवरकाम के मंडल कार्यालय में पावरकाम के मुलाजिमों की तालमेल संघर्ष कमेटी द्वारा रोष रैली कर बिजली बोर्ड की प्रबंधन इकाई का पुतला फूंका गया। मुलाजिमों द्वारा दिल्ली सीमा पर संघर्ष दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। वक्ताओं ने मांग की कि बिजली शोद बिल 2020 रद्द किया जाए, पे कमिशन की रिपोर्ट तुरंत लागू की जाए, बकाया मंहगाई भत्ता तुरंत जारी किया जाए, ठेके पर भर्ती किए मुलाजम पक्के किए जाएं, सेवानिवृत मुलाजिमों को बिजली के प्रयोग में रियायत दी जाए, जनवरी 2004 पश्चात भर्ती हुए मुलाजिमों पर पुरानी पैंशन लागू की जाए। धरने को मोहन सिंह, अमरीक सिंह, कमल देव, जगदीश चंद्र, लेख राम, अश्विनी कुमार, मूल राज, शिव कुमार तिवारी, अमर सिंह, कंवर जसविंदर पाल, संजीव कुमार आदि ने संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों की आय बढ़ाने व मिट्टी, पानी व हवा को दूषित होने से बचाती है जैविक खादें : किसानों के लिए जैविक खादों के लाभ व सुचारु प्रयोग संबंधी प्रदेश स्तरीय ट्रेनिंग व जागरुकता कैप

पंजाब के समूह जिलों से बागवानी विभाग के डिप्टी डायरेक्टरों, सहायक डायरेक्टरों व बागवानी विकास अधिकारियों ने की शिरकत होशियारपुर, 20 सितंबर: बागवानी व फूड प्रोसेसिंग मंत्री पंजाब चेतन सिंह जौड़ामाजरा व डायरेक्टर बागवानी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए अमित शाह का पुतला फूंका

गढ़शंकर। जनसंगठनों कार्यकर्ताओं ने अड्डा झुंगियां में बीनेवाल के चौक में एकत्रित होकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रति गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उपयोग किए शब्दों की कड़ी निंदा करते हुए केंद्र सरकार से अमित...
article-image
पंजाब

बलजीत सिंह हुंदल बने डीएसपी, उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बलजीत सिंह हुंदल को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर उन्हें पुलिस के उच्च अधिकारियों ने स्टार लगाकर सम्मानित किया। यह समारोह उत्साहवर्धक और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दभोटा पुल की रिपेयर पर करीब 2.92 करोड़ होंगे खर्च : MLA हरदीप सिंह बावा

रोहित भदसाली।  नालागढ़ : नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने बुधवार को दभोटा पुल का रिपेयर का कार्य भूमि पूजन के बाद शुरू करा दिया है। यह पुल 8 जुलाई, 2023 को तेज बारिश...
Translate »
error: Content is protected !!