पिपलू मेले का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय दर्जे की घोषणा

by
रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 5 जून. ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना, झंडारोहण एवं पारंपरिक टमक वादन कर मेले का पूरे विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा और उनकी पत्नी  मृदु शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
May be an image of 8 people, violin and speaker
शुभारंभ से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बंगाणा से पिपलू तक आयोजित भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। इस वर्ष पहली बार इतने बड़े पैमाने पर आयोजित इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
May be an image of 7 people
पिपलू मेले को राज्य स्तरीय दर्जा :  इस अवसर पर शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पिपलू मेले को राज्य स्तरीय दर्ज प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मेला अपनी प्राचीन परंपराओं के संरक्षण के साथ आगामी वर्षों में और अधिक भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक मेलों को संरक्षित एवं अधिसूचित करने के लिए ठोस पहल कर रही है ताकि इनका आयोजन हर वर्ष सुनिश्चित और सुनियोजित रूप में हो सके।
हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मेले एवं सांस्कृतिक आयोजनों में स्थानीय हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता देने पर बल है । हर जिले में प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बजट का कम से कम एक तिहाई हिस्सा केवल हिमाचली कलाकारों के लिए ही निर्धारित किया जाए।
इसके साथ ही सरकार पारंपरिक मेलों को अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहभागिता का माध्यम बनाने के लिए प्रयासरत है। ताकि देश-विदेश के सांस्कृतिक दल भी भाग लें और सांस्कृतिक आदान प्रदान सुनिश्चित हो।
May be an image of 3 people and temple
ऊना में 18 पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ऊना जिले में करोड़ों रुपये की 18 पेयजल योजनाएं तीव्र गति से निर्माणाधीन हैं। इनमें इनमें कुटलैहड़ क्षेत्र की 15.50 करोड़ की अप्पर कुटलैहड़ पेयजल योजना शामिल है। इसके अलावा कुटलैहड़ में 46 करोड़ की सिंचाई योजना भरमौती से लोअर कुटलैहड़ और 14.64 करोड़ की तुरकाल पंगा से ऊपर कुटलैहड़ पेयजल योजना पर काम किया जा रहा है।
अंदरोली क्षेत्र बनेगा वॉटर स्पोर्ट्स हब
उन्होंने बताया कि अंदरोली क्षेत्र को वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए एक निजी कंपनी के साथ एमओयू साइन किया गया है। इस पहल से क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
May be an image of 14 people and text
विधायक ने गिनाईं विकास परियोजनाएं
इस मौके विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में पिपलू मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुटलैहड़ में सतत विकास के लिए अनेक योजनाओं पर काम चल रहा है।
6.50 करोड़ की खरोड़ी–क्यारियां सड़क तथा 10.50 करोड़ की बौल- झम्बर सड़क अब साकार रूप ले रही हैं।
उन्होंने बताया कि अंदरोली में वॉटर स्पोर्ट्स हब, लठियाणी और सोहारी में ईको टूरिज्म तथा मोमन्यार में औद्योगिक विकास को लेकर भी निर्णायक पहल की गई है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक विशेष पहल के रूप में 7 जून को ‘कुटलैहड़ महोत्सव’ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसकी सांस्कृतिक संध्या बंगाणा में आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।
श्रद्धा, परंपरा और संस्कृति का पर्व
उल्लेखनीय है कि पिपलू मेला प्रतिवर्ष निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित होता है। यह मेला भगवान नरसिंह के प्रति श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। यहां प्राचीन पीपल वृक्ष के नीचे विराजमान नरसिंह जी की शीला के दर्शन के लिए ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा सहित अन्य जिलों व बाहरी राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां लोग अपनी नई फसल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
विकास और संस्कृति का संगम
मेले को आकर्षक बनाने के लिए विकास प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की गईं। हिमाचली गायक अनुज शर्मा, सुनील मस्ती सहित स्थानीय लोक कलाकारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
May be an image of temple and text
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव देशराज मोदगिल एवं देशराज गौतम, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका, महिला आयोग सदस्य इंदु बाला, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसडीएम सोनू गोयल, तहसीलदार अमित शर्मा, तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारियों समेत ऊना, हमीरपुर एवं कांगड़ा जिलों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हलकों में पंचायत समिति उपचुनाव में काग्रेस को मिली हार : दिज्गजों के हलकों में 5 महीने में ही मतदाताओं का फैसला काग्रेस के खिलाफ

ऊना : प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनने के पांच महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के विधानसभा हलकों में पंचायत समिति उपचुनावों में काग्रेस सर्मिथत प्रत्याशियों को मिली हार और गगरेट विधानसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए दो राज्यों के अधिकारियों ने कसी कमर

होशियारपुर में जिला प्रशासन व हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की हुई बैठक भार ढोने वाले वाहनों पर रहेगी पाबंदी होशियारपुर: 20 जुलाई: 28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी मेले को सफलतापूर्वक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव-गांव जाकर सुनी जन समस्याएं : आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : बाली

एएम नाथ । धर्मशाला, 24 अगस्त। लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार निपटारा करने के उद्देश्य से आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में 7 सितंबर को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे नेतृत्व

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 अगस्त। हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत 7 सितंबर को ऊना में ‘एंटी-चिट्टा...
Translate »
error: Content is protected !!