पीएचसी पोसी में विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर किया लोगों को जागरूक

by

गढ़शंकर। प्राईमरी हैल्थ सैंटर पोसी के एसएमओ डा. रघुवीर सिंह की अगुवाई में विश्व एड्ज जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान डा. रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए एड्ज एक ला इलाज व भयानक बीमारी है। यह बीमारी पीड़ित व्यक्ति से असुरक्षित शारीरिक संबंध बनाने से, दुषित रक्त चढ़ाने से, संक्रमित सूई या ब्लेड के इस्तेमाल से, एड्ज संक्रमित मां से उसकी होने वाली संतान को हो सकता है। इस बीमारी दौरान शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। वजन कम हो जाता है, लगातार खांसी, बार-बार जुकाम, बुखार, सिरदर्द, थकान, हैजा, भूख न लगनी आदि इस बीमारी के लक्षण हैं। यह लक्षण नजर आने व नजदीकी सेहत केंद्र में एड्ज का निशुल्क जांच करवानी चाहिए। यह बीमारी पीड़त व्यक्ति के साथ भोजन करने, बर्तन सांझा करने, हाथ मिलाने, गले मिलने, एक बाथरूम का इस्तेमाल करने, मच्छर व पशुओं के काटने से, खांसने व छींकने से नहीं फैलती है। इस बीमारी से बचने के लिए एड्ज पीड़ित व्यक्ति से असुरक्षित शरीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए तथा अपने साथी से वफादार रहना चाहिए, रक्त की अच्छी तरह जांच करके ही चढ़ाना चाहिए, उपयोग की गई सुई यां ब्लेड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस मौके पर डा. रमनदीप कौर, हरपुनीत कौर, एलएचवी जोगिंदर कौर, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अफसर के पक्ष में विरोध प्रदर्शन : राज्य में आज तहसीलदारों की हड़ताल

पंजाब भर में तहसीलदारों की ओर से बड़ी हड़ताल का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अरेस्ट तहसीलदार के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके चलते सभी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के बाद तीन ब्लाइंड बच्चों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाया जायेगा,  अव तक 4133 ब्लाइंड लोगों की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाए जा चुके : डॉ।  तरसेम सिंह

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की बैठक में गढ़शंकर यूनिट का सर्वसमिति से चुनाव किया गया। इस दौरान तीन ब्लाइंड बच्चों का पुतलियां बदलने के मामला बैठक में आया। जिनमें एक...
article-image
पंजाब

संत बाबा ज्वाला सिंह और भाई शोभा सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्पोर्ट्स क्लब दर्शन सिंह कैनेडियन गांव लंगेरी द्वारा संत बाबा ज्वाला सिंह व भाई शोभा सिंह की याद में 45वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा इंग्लैंड की देखरेख में...
article-image
पंजाब , समाचार

स्पेशल ओलंपिक बर्लिन में हैड कोच के लिए चुनी गई होशियारपुर की अंजना का कैबिनेट मंत्री ज़िम्पा ने किया सम्मान

आशा किरण स्पेशल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर दी शुभकामनाएं, स्पेशल बच्चों के लिए किए जाने वाले कार्यों के लिए आशादीप वेलफेयर सोसायटी की प्रशंसा की होशियारपुर, 28 मई: कैबिनेट मंत्री पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!