पीजीआई-एम्स के डॉक्टरों को हिमाचल में मेरिट से मिलेगी नौकरी… न परीक्षा होगी न इंटरव्यू

by

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब चंडीगढ़ स्थित पीजीआई और दिल्ली एम्स से पीजी करने वाले पात्र डॉक्टरों को सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं देना होगा। उनका चयन एमबीबीएस और पीजी में प्राप्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 13 अक्टूबर 2026 को रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025 में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत नीति में नया क्लॉज 7.3.8 जोड़ा गया है।

यह व्यवस्था सीधी भर्ती के निर्धारित 33.33 प्रतिशत कोटे के तहत लागू होगी। सरकार का उद्देश्य मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाना और भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाना है।

हालांकि, अधिसूचना में रिक्त पदों की संख्या और भर्ती की समयसीमा का उल्लेख नहीं किया गया है। यह बदलाव चयन प्रक्रिया से संबंधित है, सभी पात्र डॉक्टरों की तत्काल नियुक्ति का आदेश नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विंटर कार्निवल के तीसरे दिन हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

शिमला 27 दिसम्बर – जिला हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों के नाम रहा शिमला विंटर कार्निवल का तीसरा दिन। कुसुम कला मंच लदरौर, हमीरपुर, गुगा महाराज कला मंच पंचभैया, कुपवी, चामुण्डा सांस्कृतिक दल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे : बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित

ऊना : हिमाचल प्रदेश में बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के विभिन्न पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ है? अनुराग ठाकुर ने पार्टी पर खड़े किए सवाल : कहा- इनके बयान पाक मंत्रियों जैसे

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमन में नर्स निमिषा की फांसी टली…सजा-ए-मौत से ठीक पहले आई खुशखबरी

नई दिल्ली । यमन जेल में बंद निमिषा प्रिया की फांसी टल गई है. निमिषा के परिवार और पीड़ित तलाल अब्दो महदी के परिवार के बीच ब्लड मनी को लेकर कोई फाइनल समझौता न...
Translate »
error: Content is protected !!