पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में होगा : यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क किया जारी

by

नई दिल्लीः नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में हो सकेगा । यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क जारी कर दिया है। यूजीसी के चेयरमैन प्रो एम जगदीश कुमार ने इस बात की पुष्टी की है कि नई शिक्षा नीति के अनुसार 2024 शैक्षणिक सत्र से पीजी कोर्स में बदलाव कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब दो साल में होने वाले पीजी मास्टर कोर्स को सिर्फ एक साल में करवाया जाएगा। इसके लिए शर्त है कि विद्यार्थी को एक साल का पीजी कोर्स करने के लिए चार साल का ग्रेजुएशन कोर्स करना पड़ेगा। चार साल के ग्रेजुएशन कोर्स के बाद ही एक साल का पीजी कोर्स करने की अनुमति दी जाएगी।

एक साल में पीजी कोर्स करने की शर्त : रिपोर्ट के मुताबिक, नई शिक्षा नीति के तहत वे छात्र जिन्होंने तीन साल के यूजी कोर्स किया हो उन्हें दो साल का पीजी मास्टर कोर्स करना पड़ेगा। एक साल का पीजी मास्टर कोर्स सिर्फ सिर्फ उन छात्रों के लिए होगा जो चार साल के यूजी कोर्स किए होंगे।

तीन साल के यूजी कोर्स अब चार साल में भी होगा : यूजीसी के अध्यक्ष प्रो एम जगदीश कुमार ने बताया कि जहां दो साल के पीजी कोर्स एक साल में होगा, वहीं तीन साल के यूजी कोर्स को चार साल में बदल दिया गया है। अब छात्र तीन साल के यूजी कोर्स को चार साल में भी कर सकते हैं। मतलब इन चार साल के यूजी कोर्स के बाद एक साल के पीजी कोर्स को कर पाएंगे। दो साल के पीजी कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्र को एक साल के बाद एग्जिट लेने की पूरी छूट होगी। इसके तहत उन्हें पीजी डिप्लोमा का सर्टिफिकेट मिलेगा। छात्र यूजी कोर्स में पढ़े मेजर या माइनर सबजेक्ट के किसी भी सबजेक्ट में पीजी में एडमिशन लेने के लिए पूरी तहर स्वतंत्र होंगे। एडमिशन के लिए सीयूटी पीजी परीक्षा को पास करना अनिवार्य है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3 साल में 168 दवाओं के सैंपल फेल : 40 उद्योगों पर कानूनी कार्रवाई

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान दवाओं की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रदेश विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 लाख की धनराशि पांगी उपमंडल के विभिन्न पंचायतों के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि में व्यय होगी -सांसद प्रतिभा सिंह

पांगी, 22 नवंबर : सांसद, लोकसभा क्षेत्र मंडी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नें जनजातीय क्षेत्र पांगी उप मंडल में 7 विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सांसद निधि से 13 लाख रुपए की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांवटा साहिब की तारावती ने हल्दी की प्राकृतिक खेती से बढ़ाई अपनी आय : प्रदेश के किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ कर रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश की अधिकांश जनसंख्या खेती बाड़ी पर निर्भर करती है, जिसके मद्देनज़र प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की मुलाक़ात – अपना बहुमत खो चुकी है सुक्खू सरकार, सत्ता में रहने का नहीं है नैतिक अधिकार : जयराम ठाकुर

चुनाव परिणाम के बाद हिमाचल में नहीं रहेगी कांग्रेस सरकार एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल से मुलाक़ात की। इस...
Translate »
error: Content is protected !!