पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में रोष, 23 अगस्त की महारैली की तैयारी

by

गढ़शंकर, 10 अगस्त: पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी गढ़शंकर की एक हंगामी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 अगस्त को मुख्यमंत्री के गांव सतोज में होने वाली महारैली के संबंध में कर्मचारियों को लामबंद किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष कमेटी के साथी सतपाल मिन्हास व अश्विनी राणा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने वर्ष 2022 में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने संबंधी अधूरा नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन आज तक पुरानी पेंशन योजना को पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तुलना में 18 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा 37 भत्ते बंद कर दिए गए हैं और पिछले पांच वर्षों में महंगाई भत्ते की कोई किश्त नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। यदि सरकार ने जल्द पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो आने वाले विधानसभा चुनावों में कर्मचारी सरकार को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।बैठक में पेंशनर साथियों में शाम सुंदर कपूर और बलवंत राम, जीटीयू से नरेश कुमार, दिलावर सिंह पवन गोयल, हरदीप कुमार सहित पुरानी पेंशन की प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रहे साथी सतपाल, पूनम भंमियां, बलजीत सिंह, दविंदर सिंह, भाग सिंह, वंदना राणा, मनोज कुमार, अश्वनी राणा, होशियार सिंह, हरजीत सिंह, सुरिंदर कुमार, हरी राम, दविंदर सिंह, भाग सिंह और परमिंदर पक्खोवाल उपस्थित थे। फोटो कैप्शन: बैठक दौरान पुरानी पेंशन बहाल संघर्ष कमेटी के कार्यकर्ता व भ्रातृ जत्थेबंदियों के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ, माता चिंतपूर्णी, श्री नैनादेवी और ज्वालाजी मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा मास्टर प्लानः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल : शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां भाषा एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने  कहा कि बाबा बालक नाथ,...
article-image
पंजाब

हरवी गुजराल को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर :  हरवी गुजराल को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं  और हरवी के पिता एडवोकेट रमन कुमार गुजराल और माता अर्शदीप कौर राय को हरवी के जन्म दिन पर सतलुज ब्यास टाइम्स की और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर! दिल्ली चुनाव 2025 में कौन करेगा राज? ताजा सर्वे में सामने आई है चौंकाने वाली तस्वीर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, और चुनावी नतीजे 8 फरवरी को सामने आएंगे। यह चुनाव आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी  के बीच करीबी मुकाबले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में टूट का खतरा : 16 विधायकों में से कई शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे

झारखंड में मंत्रीमंडल विस्तार गुरूवार को हो गया. झामुमो से छह, कांग्रेस से चार और राजद से एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही झारखंड कांग्रेस पर टूट का खतरा...
Translate »
error: Content is protected !!