पुरानी पैंशन स्कीम के जल्द लागू होने पर संशय बरकरार : सीएम भगवंत मान ने दिवाली से ठीक पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए बताया था गिफ्ट

by

पुरानी पैंशन स्कीम की घोषणा के बाद लागू करने से बच रही सरकार

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा के बाद उसे टाइम बाउंड रूप में लागू करने से बच रही है। नतीजतन इस स्कीम के जल्द लागू होने पर संशय बरकरार है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी इस स्कीम को हाल-फिलहाल में नहीं, बल्कि अगले चुनावों से कुछ समय पहले ही लागू करने पर विचार कर रही है। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने पर पंजाब सरकार पर कर्ज का बोझ कहीं अधिक बढ़ जाएगा। हालांकि आप द्वारा समय समय पर कई योजनाओं को आधार बताते हुए और फिजूलखर्च रोक कर पैसे बचाने के दावे किए जाते रहे हैं। पंजाब भाजपा, पंजाब कांग्रेस और शिअद द्वारा अब तक यही कहा जा रहा है कि आप ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव साधने के मद्देनजर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा की, लेकिन अब आप के लिए स्कीम को लागू करना एक चुनौती है। स्कीम को जल्द लागू करने का अभी तक कोई संकेत नहीं है।
सत्ता में आने के तीन महीने बाद ही आप को लेना पड़ा था 8 हजार करोड़ रुपए कर्ज : आप सरकार को सत्ता में आने के 3 महीने में ही 8 हजार करोड़ रुपए कर्ज लेना पड़ा था, जबकि पहले भी 3 लाख करोड़ रुपए का राज्य पर कर्जा था। इसमें 1 लाख करोड़ रुपए का कर्ज अकाली-कांग्रेस सरकार के समय का है। एक रिपोर्ट के अनुसार यदि सरकार ने कर्जा मुक्ति के लिए कोई व्यापक योजना नहीं बनाई तो साल 2024-25 तक बजट का 20 प्रतिशत ब्याज चुकाने में ही चला जाएगा। ओल्ड पेंशन स्कीम के जल्द लागू नहीं होने का एक सबसे बड़ा कारण यह भी है।
ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर आप ने दिया था कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट : सीएम भगवंत मान ने दिवाली से ठीक पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए गिफ्ट बताया था, लेकिन अब कर्मचारी भी पंजाब सरकार से स्कीम लागू करने की समय सीमा पूछने लगे हैं। कर्मचारी मान सरकार द्वारा की गई घोषणा पर अंतिम मुहर लगने के इंतजार में हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा मंडल तलवाड़ा के प्रधान विनोद कुमार मिट्ठू की अध्यक्षता गांव अमरोह मे मीटिंग

तलवाड़ा (राकेश शर्मा): गांव अमरोह मे भाजपा पार्टी से संबंधित वर्कर्स की एक अहम मीटिंग आयोजित की गई।इस मीटिंग की अध्यक्षता भाजपा मंडल तलवाड़ा के प्रधान विनोद कुमार मिट्ठू ने की। जिसमें ओबीसी मोर्चा...
article-image
पंजाब

पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा : यनित विद्यार्थियों को ‘जापान-एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस’ के लिए जापान भेजने की योजना

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बड़ी घोषणा की है। अब पंजाब भर के स्कूलों से ‘सुपर 5000’ बच्चों का चयन किया जाएगा। जिन्हें साइंस प्रोग्राम...
article-image
पंजाब

गौतम नगर में एक दिवसीय योग शिविर का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर संस्थान के स्थानीय आश्रम गौतम नगर, होशियारपुर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में...
article-image
पंजाब

चारों विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक 63 फीसदी हुई वोटिंग : डेरा बाबा नानक में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के भाई और कांग्रेस उम्मीदवार के बेटे में बहसबाजी, अन्य तीनो सीटों पर वोटिंग हुई शांतिपूर्ण

चंडीगढ़ : पंजाब में आज 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीट पर उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। अब 23...
Translate »
error: Content is protected !!