पुलिसकर्मियों के वेतन से पांच गुना पैसा काटना अनुचित- चौतरफा विरोध के बाद सरकार ने मारी पलटी: जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ । शिमला : शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने परिवहन निगम की बसों में सफर के लिए पुलिसकर्मियों के अंशदान में पांच गुना बढ़ोतरी किए जाने को अनुचित बताते हुए वापस लेने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी शासकीय काम से ही यात्रा करती है, ऐसे में उसे अपनी जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं। एक बार सरकार एचआरटीसी की बसों में अनुदानित यात्रा पर रोक लगा देती है और फिर पुलिसकर्मियों को आधिकारिक यात्रा पर यात्रा खर्च वापस देने की बात की कहती है।
चौतरफा विरोध के बाद सरकार ने फिर पलटी मारी और उनके अंशदान को पांच गुना बढ़ाने की शर्त पर उन्हें एचआरटीसी की बसों में यात्रा की अनुमति दी। हर पुलिस कर्मी हर साल अपने वेतन से छह हजार रुपये बस में यात्रा करने के अंशदान के नाम पर कटवाएगा, चाहे वह यात्रा करे या न करे। जयराम ठाकुर ने कहा कि राजकीय कार्य के लिए पुलिसकर्मी अपनी जेब से पैसे क्यों खर्च करें। सरकार ने जब कहा था कि आधिकारिक कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को यात्रा खर्च का भुगतान करेगी। सरकार पुलिसकर्मियों के वेतन से काटे जा रहे एचआरटीसी के अंशदान का सीधे भुगतान करे। जिससे यह प्रक्रिया भी जटिल नहीं होगी और लोगों को राहत मिल जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू में सरकार मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की तैयारी : सीपीएस की नियुक्ति रद्द होने के बाद इस बात की तेज चर्चा

एएम नाथ। शिमला । हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव होगा। मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द होने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ी

रोहित जसवाल।  ऊना 17 दिसम्बर। बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए मांगे गए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2024 का दिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कोयले की गैस से 3 की मौत : कोयले की अंगीठी भी हुई थी जली

रोहित जसवाल।  सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में कोयले की गैस से तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार जिले के थाना धर्मपुर के तहत डगशाई के साथ लगती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर में नहीं चलेंगी 100 प्राइवेट बसें : क्या रहेगा विकल्प?

एएम नाथ । शिमला :  राजधानी शिमला में सोमवार को निजी बसें नहीं चलेगी। शिमला में मिनी बस चालक एवं परिचालक संघ हड़ताल पर हैं। ऐसे में शहर में लोगों को सप्ताह के पहले...
Translate »
error: Content is protected !!