पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे : भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल पर की वीडियो शेयर में लगाया आरोप

by

एएम नाथ। देहरा : देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे हैं।  भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह का आरोप है कि वह कोई आरोपी नहीं है, जो इस तरह उनके घर के बाहर पुलिस की गश्त लगाई जा रही है. भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि अगर उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिक्योरिटी न होती, तो उन्हें मार दिया जाता।  अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि देहरा से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी भी चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपनी जान को खतरा बताया है। बता दें कि कल 10 जुलाई को हिमाचल में तीन सीटों पर मतदान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी डिपो से मिलने वाला फोर्टिफाइड चावल सुरक्षित और स्वास्थयवर्धक

फोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व शामिल अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान न देकर निश्चिंत होकर खाने में करें उपयोग जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर लगी आग : कोई हताहत नहीं, 36 महिलाओं और बच्चों को निकाला

रोहित जसवाल।  ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. उस समय वार्ड में करीब तीन दर्जन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्या माइक्रो लिमिटेड में भरे जाएंगे : विभिन्न पद जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 15 सितम्बर को

ऊना, 12 सितम्बर – मैसर्ज़ सत्या माइक्रो लिमिटेड ऊना द्वारा शुक्रवार 15 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ काली के पूजन के साथ विधिवत रूप से आरम्भ होगा राज्य स्तरीय सायर मेला – संजय अवस्थी

एएम नाथ।  अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि धार्मिक आस्था के मध्य जन-जन का मिलन ही मेला है और...
Translate »
error: Content is protected !!