पुलिस थाने में लड्डू बंटे, पति पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई बरमाला, एसएचओ ने दिया शगुन, पति पत्नी मे एसएचओ मीना कुमारी ने 4 घंटे में करवाया समझौता, एक साल से चल रहा था दौनो में झगड़ा

by

एक वर्ष से चल रहा था झगड़ा,  पहली ही कोंस्लिंग में विवाद खत्म किया।
मोनिका भारद्वाज (माहिलपुर ) शादी के बाद अक्सर पति पत्नी के आपसी रिस्ते खराब होना तो आम बात होती जा रही है छोटी-छोटी बातों पर घर की बात थाने तक पहुँचने में समय नही लगता है। यही कारण है कि बात तलाक तक आ जाती है लेकिन महिला थानों में परिवार परामर्श के माध्यम से पत्नी-पत्नी को समझाया जाता है और बिना किसी झगड़े के साथ रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। दोनों पक्षो की रजामंदी से थाने से ही विदाई कर दी जाती है। ऐसा ही एक मामला चब्बेवाल महिला थाने में आया यहां उनकी पहली ही तारीख में उनका विवाद निपटा कर शिकायतकर्ता महिला को उसके पति के साथ विदा कर दिया गया जिसकी इलाके व सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर महिला पुलिस प्रभारी की प्रशंसा हो रही है। चब्बेवाल महिला पुलिस थाना प्रभारी मीना कुमारी ने बताया कि प्रीति रानी पुत्री सुरिंदर पाल वासी बोड़ा थाना गढ़शंकर ने एसएसपी होशियारपुर को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले राकेश कुमार पुत्र महिंदर पाल वासी बाड़ी खड़ थाना हरियाणा होशियारपुर के साथ हुई थी और शादी के समय उनके घरवालों ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था लेकिन पिछले एक वर्ष से उसका पति उसके साथ मारपीट व कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता था। प्रीति रानी ने बताया कि उसके एक बेटा है जोकि तीन वर्ष का है। उन्होंने एसएसपी होशियारपुर से गुहार लगाई थी कि उसे न्याय की मांग की थी उन्होंने बताया कि इस शिकायतपर सुनवाई के लिए चब्बेवाल महिला थाने को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोनो पक्षो को इस संबंध में बुलाया गया था यहां तीन चार घँटे की जदोजहद के बाद प्रीति रानी व राकेश कुमार अपने झगड़े को सुलझाने के लिए तैयार हो गए तो फूल मालाएं मंगवाई गई। पति पत्नी ने एक दूसरे को पहनाई फिर से बरमाला। जिसके बाद दोनों को  थाने से विदा किया गया। वही राकेश कुमार व प्रीति रानी ने अपने दरम्यान कोई भी विवाद न आने देने का संकल्प लिया गया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी द्वारा दोनो पक्षो के लोगों को लड्डू बांटे व प्रीति व राकेश कुमार को अपनी जेब से शुगन भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने भरमौर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज आकांक्षी जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल मुख्यालय भरमौर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की पहचान...
article-image
पंजाब

Vayavya has a direct relation

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 16 : The Vaastu of our building can remove every obstacle in our life very easily, this is the belief of internationally renowned Vastu expert and author Dr Bhupender Vastushastri. Passport and...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीर जवान की शहादत को नमन : अमर बलिदानी पवन कुमार जी के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और अन्य भाजपा नेता

एएम नाथ। शाहपुर : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान सेना के बीच हुई जंग में वीरभूमि कांगड़ा के शाहपुर से संबंध रखने वाले एवं पंजाब रैजीमैंट में तैनात सूबेदार मेजर पवन कुमार जी वीरगति...
Translate »
error: Content is protected !!