पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर किया बड़ा खुलासा

by

जालंधर : जालंधर में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के तीन सदस्यों से 6 पिस्तौल (.32 बोर) बरामद की हैं, जिससे इस मामले में कुल बरामद पिस्तौलों की संख्या 8 हो गई है।

इससे पहले, दो पिस्तौल पहले ही जब्त की जा चुकी थीं। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की।

पंजाब पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनकरण सिंह देओल, सिमरनजीत सिंह और जयवीर सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ये तीनों गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी सहयोगी हैं। इनसे मिली पिस्टल की खेप मध्य प्रदेश से आई थी। पुलिस का मानना है कि ये आरोपी पंजाब के विभिन्न आपराधिक गिरोहों को हथियारों की आपूर्ति कर रहे थे।

पुलिस ने थाना रामा मंडी में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से आए, किसने सप्लाई किए और ये किस-किस गिरोह तक पहुंचने वाले थे।

जालंधर पुलिस की यह कार्रवाई संगठित अपराध पर नियंत्रण पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “संगठित अपराध पर अंकुश लगाने, अवैध हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने और पंजाब की सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

पिछले कुछ महीनों में पंजाब पुलिस ने कई ऑपरेशनों का संचालन किया है, जिनमें अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को पकड़ा गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से पंजाब में हथियारों की तस्करी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस अब डिजिटल लेनदेन, फोन कॉल रिकॉर्ड और सूचनादाताओं की मदद से इस नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अगले 5 दिन ‘खतरनाक’, मौसम विभाग का ‘कोल्ड डे’ और घने धुएं को लेकर रेड अलर्ट जारी

पंजाब में घने धुंए के साथ कड़ी सर्दी का कहर लगातार जारी है। धुंए के कारण सबसे अधिक प्रभाव सड़क यातायात पर पड़ रहा है, जिससे लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुँचने में कठिनाइयों...
article-image
पंजाब

पत्नी से दोस्त के अवैध संबंध से गुस्साए शख्स का खौफनाक कदम : कटार से दोस्त के कर दिए कई टुकड़े; नाले से सिर बरामद

संगरूर। पत्नी से दोस्त के अवैध संबंध से गुस्साए व्यक्ति ने अपने दोस्त का न केवल तेजधार हथियार (कटार) से कत्ल कर दिया, बल्कि हत्या करने के बाद दोस्त की गर्दन धड़ से अलग...
article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारियों ने पक्का होने की खुशी में डिप्टी स्पीकर रौड़ी को सम्मानित किया

गढ़शंकर , 8 सितंबर: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी और कार्यकारी अध्यक्ष  जसविंदर कौर मान को नगर परिषद गढ़शंकर में कार्यकारी अधिकारी मदन सिंह जी के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारियों...
Translate »
error: Content is protected !!