पुलिस ने पिस्तौल व जिंदा कारतू सहित 2 युवकों को किया गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस उपकप्तान दलजीत सिंह खख के निर्देशानुसार एएसआई हरभजन सिंह ने पुलिस दल के साथ गांव भज्जल के टी प्वांइट पर नाकेबंदी की हुई थी। माहिलपुर की तरफ से आती एक कार नंबर पीबी-07-बीवाई 6463 को संदेह के आधार पर रोका जिसमें चालक कमलजीत सिंह उर्फ कमल पुत्र बलवीर सिंह निवासी नंगल कलां के साथ सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी हकूमतपुर सवार था। तलाशी लेने पर चालक कमलजीत सिंह की पैंट की जेब से 32 बोर का पिस्तौल व 7.65 एमएम की एक मैगजीन बरामद हुआ जिसमें 5 जिंदा कारतूस थे। सवार युवक सुखविंदर सिंह की तलाशी ली गयी और उसकी पैंट की जेब से 32 बोर के 5 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। कथित दोषी असले संबंधी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर थाने में असला एक्ट 25-54-59 तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर हासिल किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर वेद प्रकाश कृपाल नमित अंतिम अरदास समागम अब 29 को

गढ़शंकर, 23 जनवरी: 27 जनवरी को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए एसडी पब्लिक स्कूल गढ़शंकर और माता वैष्णो देवी मंदिर गढ़शंकर कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश कृपाल रिटायर्ड कंजर्वेटर आफ सॉइल पंजाब नमित...
article-image
पंजाब

शीला देवी मेमोरियल मॉडल हाई स्कूल बीनेवाल के छात्र रोहन पुरी ने मेरिट में 33वां और होशियारपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशनाया

गढ़शंकर, 11 अप्रैल: गत दिवस पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए आठवीं कक्षा के परिणाम में शीला देवी मेमोरियल मॉडल हाई स्कूल बीनेवाल के छात्र रोहन पुरी पुत्र रजनीश कुमार ने पंजाब की...
article-image
पंजाब

सांसद डाक्टर राज कुमार चब्बेवाल को विस्त दोआब नहर के किनारे सेफ्टी एंगल लगाने संबंधी मांग पत्र दिया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल के प्रमुख लोगों जिन में डाक्टर विपन कुमार पचनंगल ,जसविंदर सिंह जिला परिषद सदस्य,किरपाल सिंह सरपंच और कुशल कुमार बबलू सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा सांसद डाक्टर...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  को लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की पहल पर परिसर में एक प्रभावी नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और...
Translate »
error: Content is protected !!