पुलिस मुलाजिम ने जड़ा बच्चे के थप्पड़ : मंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

by

गुरदासपुर :  पंजाब के फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक्क आज धारीवाल मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर रास्ता साफ करवाने के लिए पंजाब पुलिस के एक मुलाजिम ने रिक्शा चालक के बच्चे के थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने पुलिस मुलाजिम को घेर लिया तथा बच्चे के थप्पड़ मारने पर एतराज जताया। उन्होंने पुलिस मुलाजिम से थप्पड़ मारने का कारण भी पूछा।
इस सबके बीच मंत्री महोदय भी मौके पर पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री कटारुचक्क ने रोते हुए बच्चे को संवेदनशीलता के साथ चुप करवाया तथा पुलिस मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए। कटारुचक्क ने कहा कि इससे उनके मन को काफी ठेस पहुंची है ।  बच्चे के थप्पड़ मारने वाले पुलिस मुलाजिम पर क्या कार्रवाई की जाती है या नही यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिंन इस समय तो कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क द्वारा पुलिस मुलाजिम के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश ही नहीं, देश में हंसी का पात्र बन रही अपने फैसलों से सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : दो साल से अधिक समय से खाली पदों को खत्म करने की अधिसूचना और अगले ही दिन बैक डेट उसमें बदलाव करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार...
पंजाब

योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर तक जिला रोजगार कार्यालय में रिन्यूवल करवा सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड: गुरमेल सिंह

होशियारपुर, 16 दिसंबर: जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि डायरेक्टर रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण विभाग के आदेशानुसार जो भी योग्य उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन(एक्स-10) कार्ड रिन्यूवल करवाने से रह गए थे,...
article-image
पंजाब

IAS-PCS अफसरों के तबादले : जिलों के DC बदले, विमल सेतिया को होम सेक्रेटरी, अभिनव त्रिखा को फाइनेंस सचिव लगाया

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 20 से ज्यादा IAS-PCS अफसरों के तबादले किए हैं। अधिकारियों को नई नियुक्ति पर जल्द से जल्द...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने जिला ई-गर्वनेंस कोआर्डिनेटर रंजीत सिंह को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं देने के कार्य के लिए सराहा कोविड-19 महांमारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भी पूरे जोश से निभाई ड्यूटी होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत...
Translate »
error: Content is protected !!