पुलिस रेड के दौरान बवाल : परिजनों ने लगाया गोली लगने से आरोपी की मौत का आरोप

by

जालंधर, 6 जून । जिले के थाना मेहतपुर क्षेत्र के गांव बंगीवाल में एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम और उसके परिजनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान चली गोली में घायल हुए आरोपी लवप्रीत उर्फ लवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के समय मौजूद परिजनों ने घायल लवप्रीत का वीडियो भी बनाया, जिसमें पुलिस और परिवार के सदस्यों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कत्ल के प्रयास के एक मामले में वांछित लवप्रीत उर्फ लवी अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर थाना मेहतपुर के एसएचओ अमन सैनी पुलिस टीम के साथ गांव बंगीवाल पहुंचे। इस दौरान आरोपी, उसके परिजनों और आसपास मौजूद लोगों का पुलिस के साथ विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान भीड़ ने हाथापाई की और मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस का दावा है कि इसके बाद आत्मरक्षा में दो राउंड फायर किए गए। इस दौरान एक गोली लवप्रीत की टांग में लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत नकोदर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक के चाचा छिंदा सिंह ने बताया कि मेहतपुर पुलिस किसी मामले में लवप्रीत को गिरफ्तार करने आई थी। उस समय वह बाथरूम में था। उनका आरोप है कि जब वह बाहर आया तो सिविल कपड़ों में आए एसएचओ के गनमैन ने लवप्रीत पर पीछे से गोली चला दी।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस टीम मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Youth Sports Welfare Board will

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 12 :  A special meeting of the Youth Sports Welfare Board was organized at Fighter Sports Kartarpur Road, Kapurthala. In this meeting, Rajiv Walia, President of Youth Sports Welfare Board...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा घागों गुरु की” में 34 सेवादारों ने किया रक्तदान

गढ़शंकर । गर्मी के मौसम में रक्त की बढ़ती मांग को देखते हुए गुरुद्वारा “घागों गुरु की” की प्रबंधक कमेटी की ओर से जत्थेदार जोगा सिंह (सरपंच हवेली) के नेतृत्व में प्रदीप कुमार और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक : आस्था, संस्कृति और पर्यटन का संगम बनेगा आयोजन

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ऊना, 23 अक्तूबर. धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर...
Translate »
error: Content is protected !!