पुलिस लाइन चंबा में होगी पुराने वाहन व अयोग्य वस्तुओं की नीलामी : एसपी विजय कुमार सकलानी

by

एएम नाथ। चंबा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कंडमनेशन बोर्ड द्वारा इस कार्यालय के नाकारा घोषित वाहन व अयोग्य वस्तुओं की सार्वजनिक नीलामी 31 जनवरी को प्रातः11बजे पुलिस लाइन चंबा में की जाएगी। इच्छुक खरीदार व बोलीदाता निर्धारित दिनांक,समय व स्थान पर उपस्थित होकर बोली दें।

उन्होंने बताया कि पुराने वाहन पुलिस लाइन चंबा के मोटर वाहन शाखा में खड़े किये हैं जबकि अयोग्य वस्तुएं पुलिस लाइन चंबा के प्रकीर्ण भंडार में रखी है। उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता किसी भी कार्य दिवस में प्रातः बजे से सायं 5 बजे तक आकर पुलिस लाइन चंबा में अवलोकन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नीलामी की शर्तों में प्रत्येक बोलीदाता को मू०5000 रुपए धरोहर राशि बोली में भाग लेने से पूर्व पुलिस लाइन चंबा के पास जमा करवानी होगी।
उन्होंने बताया कि बोली की समाप्ति पर सफल बोलीदाता की बोली की कुल धनराशि में समायोजित कर दी जाएगी। बोली की अंतिम कुल राशि नीलामी की समाप्ति पर जीएसटी के साथ नगद व चैक के रूप में जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि बोलीदाता को 24 घंटे के अंदर नीलाम होने वाले नाकारा घोषित वाहन व अयोग्य वस्तुओं को निर्धारित स्थान से उठा लेना होगा।
इसके अतिरिक्त कमेटी अध्यक्ष के पास किसी भी बोली को बिना कारण बताए रद्द करने का अधिकार सुरक्षित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मां और दो बेटे कर रहे थे चिट्टा तस्करी : पुलिस ने पौने 5 लाख नकदी, 101 ग्राम सोना , 478 चांदी व नशे की बड़ी खेप सहित पुलिस ने किए तीनों ग्रिफ्तार

एएम नाथ l इंदौरा :  प्रदेश में नशा तस्करी में महिलाएं ही नहीं पूरे परिवार के सदस्य भी शामिल पाए जा रहे हैं। पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी सेरी मंच पर होली में उत्पात : हुड़दंगियों ने लड़की के सिर पर मारा बीयर कैन, नाचते हुए लहूलुहान हुई

एएम नाथ। मंडी : छोटी काशी मंडी में सोमवार को होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। साउंड सिस्टम की धुनों पर सेरी मंच पर खूब गुलाल उड़ा। मंडी में सेरी मंच पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की बड़ी उपलब्धि… प्रदेश बना पूरी तरह साक्षर राज्य.:साक्षरता दर 99.3 प्रतिशत पर पहुंची : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश को “पूरी तरह से साक्षर राज्य” घोषित करते हुए कहा कि राज्य ने 99.3 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल कर ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल, कीड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित

एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक : प्रियांशु खाती एएम नाथ। चंबा :  एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!