पुलिस वालों ने ही किया था कर्नल बाठ पर हमला : हाई कोर्ट ने ठुकराई आरोपी इंस्पेक्टर की जमानत याचिका

by
चंडीगढ़। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ व उनके बेटे अंगद सिंह से मारपीट करने के आरोपित इंस्पेक्टर रौनी सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने ठुकरा दी है।
जस्टिस अनूप चितकारा ने पुलिसिया बर्बरता की निंदा करते हुए कहा कि यह मामला केवल एक अधिकारी से मारपीट का नहीं था, बल्कि यह राज्यसत्ता के प्रतिनिधि माने जाने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा देश की सुरक्षा में लगे सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के आत्मसम्मान और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का मुद्दा बन गया है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस घटना में आरोपित पुलिसकर्मी ही हमलावर थे।
यह हमला पूरी तरह से असंवेदनशीलता, क्रूरता और सत्ता के घमंड का परिणाम था। कोर्ट ने माना कि यह हमला मात्र गाड़ी हटाने की बात पर नहीं हुआ बल्कि इसका उद्देश्य अपमानित करना, डर पैदा करना और सत्ता का अत्याचार दिखाना था। यदि एक सेना का वरिष्ठ अधिकारी खुद की पहचानने के बावजूद पीटा जाता है तो यह पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कोर्ट ने इस बात पर भी गहरी नाराजगी जाहिर की कि एफआइआर दर्ज करने में आठ दिन का विलंब क्यों हुआ?
ढाबा मालिक की हल्की शिकायत पर उसी दिन झगड़े की एफआइआर दर्ज कर ली गई थी लेकिन कर्नल की गंभीर शिकायत नजरअंदाज कर दी गई। यह दर्शाता है कि पुलिस किस हद तक अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही है। आरोपितों ने बाद में खुद को निर्दोष दिखाने के लिए एक निजी अस्पताल से चोटों का बहाना बनाकर मेडिकल रिपोर्ट बनवाई जिसे कोर्ट ने ‘साक्ष्य से छेड़छाड़’ और ‘प्रभाव के दुरुपयोग’ की संज्ञा दी।
कोर्ट ने पूरी घटना को भारतीय पुलिस तंत्र के भीतर फैली उस बीमारी का लक्षण बताया जिसे यदि समय रहते रोका नहीं गया तो इसका असर लोकतंत्र की नींव पर पड़ेगा। जस्टिस चितकारा ने अपने आदेश में दो-टूक लिखा, अदालतें ऐसे बर्ताव को नजरअंदाज नहीं करेंगी। पुलिस में बैठे ऐसे अधिकारी जो कानून को अपने हाथ में लेकर नागरिकों को डराने का काम करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

In Jalandhar Ravi Kumar Bangar

Jalandhar /Daljeet Ajnoha/April 29 :Social leader Mr. Ravi Kumar Bangar Phagwara and youth leader of BJYM Phagwara Mr. Siddharth Raj today specially reached Jalandhar and honored Rajesh Bagha by visiting his Jalandhar home. Minister...
article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना पंजाब का माहिलपुर में पांच जनवरी को विशाल युवा सम्मेलन होगा आयोजित – कुलवंत भूनो

माहिलपुर । आंबेडकर सेना पंजाब की एक आपात बैठक कुलवंत भूनो महासचिव आंबेडकर  सेना पंजाब के नेतृत्व में कैनेडियन क्रिस्पर,माहिलपुर में हुई। जिसमें होशियारपुर जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री सेहत योजना हुई शुरू : पंजाब में हर परिवार को मिलगा 10 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज

केजरीवाल ने कहा, अब कोई बीमारी से नहीं मरेगा योजना से पंजाब के लगभग 3 करोड़ लोगों को होगा फ़ायदा : सीएम मान एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल...
article-image
पंजाब

डीएपी व अन्य खादों से टैगिंग करने वाले खाद डीलरों पर होगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : 01 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने खाद की बिक्री वाले डीलरों को सख्त हिदायत करते हुए कहा कि यदि किसानों को किसी भी खाद की बिक्री के दौरान अगर कोई...
Translate »
error: Content is protected !!