पुलिस हर गतिविधि पर रखेगी पैनी नजर : बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को बनाया जाएगा मजबूत: डीसी

by
उपायुक्त ने इंदौरा में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा।
पुलिस चेकपोस्ट तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
इंदौरा(धर्मशाला)  3 अप्रैल: उपायुक्त हेम राज बैरवा ने आज मंगलवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में पंजाब राज्य की सीमा से लगती पुलिस चेकपोस्ट तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस व प्रशासन द्वारा की गई चुनावी तैयारियों का भी जायजा लिया।
उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाना प्रशासन का दायित्व है जिसके लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के साथ पूरी तरह सतर्क है। बावजूद इसके, बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने ढांगू पीर पुलिस चौकी,माजरा, मिलवां, टोकी,भदरोआ,काठगढ़ चेकपोस्ट का निरीक्षण करने सहित सीमांत क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने लोधवां में तीन तथा भदरोआ में एक अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र का दौरा कर वहां पर उपलब्ध सुविधाओं व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने माजरा तथा वेली पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों से भी मुलाकात की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि इन क्षेत्रों में मतदान में कम लोग भाग लेते हैं। उन्होंने मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों से सहयोग की अपील की।
उपायुक्त ने राजा खासा में शराब की फैक्ट्री के स्टॉक का निरीक्षण किया तथा रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने प्रबंधन को प्रतिदिन का स्टॉक व बिक्री का उचित रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र मलोट में भी गन फैक्ट्री का निरीक्षण किया तथा स्टॉक की जांच की।
उपायुक्त ने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को ईनाम देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेने व अन्य लोगों को भी मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, एसडीएम डॉ सुरेंद्र ठाकुर व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेके्रट हार्ट स्कूल के वार्षिक उत्सव में आरएस बाली ने स्कूल से जुड़ी यादों को किया सांझा : शिक्षकों और स्कूल बेहतर माहौल से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास – आरएस बाली

पूर्व विद्यार्थी होने का निभाया फर्ज, स्कूल को पार्क बनाने के लिए दिए 21 लाख एएम नाथ।धर्मशाला, 18 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षक और स्कूल का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम में महिलाओं ने सीखा मोटअनाज के व्यंजन बनाना : पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं मोटे अनाज के व्यंजन – एडीसी मनेश कुमार यादव

हमीरपुर 07 नवंबर। बाजरा, रागी और अन्य मोटे अनाज से बनने वाले विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के बारे में महिलाओं को अवगत करवाने एवं प्रशिक्षित करने के लिए होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में छह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थप्पड़ मारने की सजा क्या है? आर्म्ड फोर्स में होने के नाते महिला जवान को कितनी सजा मिल सकती …जानिए

भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मारा। यह घटना तब हुई जब वो चंड़ीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं। फ्लाइट पकड़ने से पहले एयरपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक महावारी पर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए किया जागरूक : अप्राजिता…. मैं चम्बा की व वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का किया आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी मैहला के सौजन्य से राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकानी के परिसर में अप्राजिता…. मैं चम्बा की व वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!