पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने के लिए पंजाब विस से लाया जाए संयुक्त प्रस्ताव : बाजवा

by
चंडीगढ़  :  कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की अनुशंसा करने के लिए सदन में संयुक्त प्रस्ताव लाने की मांग की।
बाजवा ने संयुक्त प्रस्ताव पेश कर सिंह को देश की प्रगति में उनके ”असाधारण योगदान और अनुकरणीय सेवा” के लिए भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की वकालत की।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)विधायक दल के नेता अश्विनी शर्मा, शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक नछत्तर पाल को भी पत्र लिखकर प्रस्ताव रखा कि एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर सिंह को यह सम्मान दिए जाने की मांग करे। भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार माने जाने वाले सिंह का 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  बाजवा ने अपने पत्र में कहा, ”मैं राष्ट्रीय महत्व की एक सामूहिक पहल का प्रस्ताव देने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं – जो भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह को सम्मानित करने के लिए राजनीतिक सीमाओं से परे है।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Former Cabinet Minister Sohan Singh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.30 : Shiromani Akali Dal Badal National President Sukhbir Singh Badal has appointed former Cabinet Minister Sohan Singh Thandal as the party’s National General Secretary. In a conversation with journalists, the newly appointed...
article-image
पंजाब

साइंस टीचर कुलवंत कौर का विदायगी समारोह करवाया

गढ़शंकर : सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पद्दी सूरां सिंह में प्रिंसिपल कृपाल सिंह तथा समूह स्टाफ द्वारा स्कूल के साइंस अध्यापक कुलवंत कौर जिन्होंने 27 साल अध्यापन को दिए, को एक शानदार विदायगी पार्टी...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल हैबोवाल में पूर्व विधायक गोल्डी ने 140 विधार्थियों को मोवाईल फोन वितरित किए

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी समार्ट स्कूल हैबोवाल में आयोजित समागम में काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने बारहवीं कक्षा के  140 विधार्थियों को मोवाईल वितरित किए। इस दौरान पूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में रोजगार मेला 25 अगस्त को : बीएस ढिल्लों

ऊना, 19 अगस्त – तकनीकी शिक्षा द्वारा आईटीआई ऊना में 25 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!