पूर्व मंत्री के दामाद के घर पुलिस की वर्दी में घुसे बदमाशों का पर्दाफाश

by

श्री गंगानगर: राजस्थान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के दामाद गुरचरण रमाणा के घर पर पुलिस की वर्दी में हमला करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि इस सनसनीखेज वारदात में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य को नामजद कर मुकदमा दर्ज किया गया है।

पंजाब और दिल्ली के साथियों से मिलकर बॉबी ने रची साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि इस हमले की साजिश गांव 42 जीजी निवासी बॉबी ने रची थी। उसने अपने पंजाब और दिल्ली के साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले घर की रेकी भी की गई थी, ताकि पूरी योजना के अनुसार हमला किया जा सके। नामजद आरोपियों में बॉबी (गांव 42 जीजी), सोनू (चंडीगढ़), संजीव और संजय (दिल्ली) शामिल हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वजीत उर्फ छिन्दा पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी अजनाला (अमृतसर), सुरेंद्र सिंह उर्फ छिन्दा पुत्र बलवीर सिंह निवासी नई दिल्ली और बॉबी निवासी गांव 42 जीजी के रूप में हुई है।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, इस पूरी वारदात का मुख्य साजिशकर्ता बलजिंदर सिंह निवासी जगरांव (पंजाब) है, जिस पर पहले से ही करीब 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि चारों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें पंजाब, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भेजी गई हैं। इस खुलासे में चार टीमों के साथ जिला उप निरीक्षक और क्राइम ब्रांच दिल्ली की विशेष भूमिका रही।

उस रात जानिए क्या-क्या हुआ?

पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के दामाद व वरिष्ठ धान मंडी व्यापारी गुरुचरण सिंह रमाना के घर बीती रात पुलिस वर्दी में आए दो बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया; दरवाजा खुलते ही मारपीट शुरू कर दी, फिर 4-5 साथी अंदर घुसे, व्यापारी, पुत्र अमरेंद्र व पत्नी से मारपीट की, सीसीटीवी तोड़े, डीवीआर मांगा, कमरे का दरवाजा तोड़ मोबाइल छीने और तोड़फोड़ कर फरार हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS अफसर घूंघट डालकर मरीज बनकर पहुंची अस्पताल : जब परिचय दिया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) :   अफसर औचक निरीक्षण करने के लिए गोपनीत तरीके से मौके पर पहुंच जाए,अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऐसा रियल में हुआ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य सचिव ने दिया न्यायालयीन मामलों के प्रबंधन में सुधार हेतु कानूनी समाधान खोजने पर बल

एएम नाथ। शिमला : मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में न्यायालयीन मामलों के प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए कानूनी समाधान खोजने की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने...
हिमाचल प्रदेश

वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार उठा रही है ठोस कदम : दिग्विजय मल्होत्रा

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। नूरपुर :  राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य, एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने आज सोमवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटखाई में जेसीबी खाई में गिरी: सुंदरनगर के चालक की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। कोटखाई : शिमला के समीप कोटखाई क्षेत्र में एक बेहद दुखद हादसे में जेसीबी मशीन गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चालक...
Translate »
error: Content is protected !!