पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू से विजिलेंस की तीसरी बार पूछताछ : PPE किट की खरीद में की गई कथित अनियमितताओं के बारे में पूछा

by

चंडीगढ़ : कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में सेहत मंत्री रहे बलबीर सिद्धू मंगलवार को एक बार फिर विजिलेंस कार्यालय चंडीगढ़ पहुंचे। जहां उनकी आय से अधिक संपत्ति को लेकर चल रही जांच से संबंधित सवाल पूछे गए। यह सवाल उनके द्वारा अपनी संपत्ति से संबंधित जमा करवाए गए दस्तावजों व विजिलेंस जांच में सामने आई प्रॉपर्टियों के बारे में थे।
मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस अधिकारियों ने कोविड के समय खरीदी गई किट्स से संबंधित जानकारी उनसे पूछी है। उनसे ग्रैंडवे इनकॉर्पोरेशन को अप्रैल 2021 में PPE किट की खरीद में की गई कथित अनियमितताओं के बारे में पूछा गया। उनसे स्वास्थ्य विभाग में 8.3 करोड़ ब्यूप्रेनोर्फिन गोलियों में से 5 करोड़ की कथित हेराफेरी के बारे में भी पूछा गया।
विजिलेंस ने उनसे रुसान फार्मा को अनुचित लाभ पहुंचाने के बारे में सवाल पूछे। जिसे उसकी दवा के अनिवार्य परीक्षण में विफल होने के बाद काली सूची में डाल दिया गया था। साथ ही, उनसे कोविड-19 प्रकोप के दौरान प्राप्त 1 लाख वैक्सीन खुराक में से 80,000 की बिक्री के बारे में भी पूछा गया।
विजिलेंस ने सिद्धू से उनके और उनके भाई द्वारा रोपड़ जिले में कथित अवैध रेत खनन, मोहाली में शराब के कारोबार पर एकाधिकार करने और मानकपुर कलार गांव में लगभग 68 एकड़ कृषि भूमि को औद्योगिक और आवासीय भूमि में परिवर्तित करने में उनकी भूमिका पर भी पूछताछ की। हालांकि बलबीर सिद्धू हमेशा ही अपने पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते आए हैं।

यह तीसरी बार है, जब उन्हें जांच के लिए बुलाया गया है। सबसे पहले उन्हें 21 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 2 जून को उनसे तकरीबन 8 घंटे पूछताछ की गई थी। जिसमें उन्हें एक 50 सवालों का प्रोफार्मा भरकर देने के लिए दिया गया था। सूचना है कि बलबीर सिद्धू ने प्रोफार्मा भरकर जमा करवा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेंट्रल जेल से रिहा गुरु : सिद्धू का केंद्र व पंजाब सरकार पर जोरदार हमला, मान अखबारी मुख्यमंत्री, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही

पटियाला : सेंट्रल जेल से नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को 317 दिन बाद रिहा हो गए। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में 19 मई 2022 को...
article-image
पंजाब

पाकिस्तान से जुड़े ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 30 दिसंबर । पंजाब की अमृतसर पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भांडाफोड किया है, जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे लोगों से था। इस ऑपरेशन में पुलिस ने सात लोगों को...
article-image
पंजाब

पुराने विधार्थियों ने कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन को सौंपा तीन लाख का चैक

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के पुराने विधार्थियों दुारा कालेज के विकास के लिए कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन के लिए तीन लाख की सहायता राशि प्रदान की। अैलूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के 38 मैंबर्स की घोषणा

अंबाला। हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ( एचएसजीपीसी) के 38 मेंबर्स की घोषणा की है। इनमें अंबाला जिले से भी 4 मेंबर्स को शामिल किया गया है। अंबाला कैंट से 2...
Translate »
error: Content is protected !!