डिप्टी कमिश्नर ने अपने बेटे **अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया : दानी सज्जनों को बुक-ए-डे स्कीम के अंतर्गत सांझी रसोई में योगदान देकर अपने यादगार दिन मनाने की अपील की

by

होशियारपुर, 27 जून:
डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने अपने बेटे *अव्यान* का पहला जन्मदिन सांझी रसोई में मनाया। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार व रैड क्रास सोसायटी के सदस्यों के साथ सांझी रसोई में जहां केक काटा वहीं भोजन वितरण भी किया। उन्होंने सांझी रसोई प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से इस तरह की जन कल्याण योजनाएं लगातार चलती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सांझी रसोई में मात्र 10 रुपए में पौष्टिक खाना साफ सुथरे माहौल में परोसा जाता है। इस मौके पर सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, सुरिंदर कुमार अग्रवाल, शिव मित्तल भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने शहर के दानी सज्जनों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने पारिवारिक सदस्यों के जन्म दिन व अन्य यादगार दिन बुक-ए-डे स्कीम के अंतर्गत सांझी रसोई में योगदान देकर मनाएं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट के माध्यम से रोजाना 200 से ज्यादा जरुरतमंद लोगों को दोपहर का खाना खिलाया जा रहा है। इस दौरान जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से डिप्टी कमिश्नर व उनके परिवार को सम्मान चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला रैड क्रास सोसायटी के सदस्य राजेश जैन, आज्ञा पाल सिंह साहनी, राजीव बजाज, विनोद ओहरी, स्नेह जैन, राकेश कपिला, कुमकुम सूद, कर्मजीत आहलूवालिया, सीमा बजाज, सर्बजीत सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क का हिस्सा बनी स्पीति घाटी

एएम नाथ।  लाहौल-स्पीत :  लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी को यूनेस्को के प्रतिष्ठित मानव और बायोस्फीयर (एमएबी) कार्यक्रम के तहत देश के पहले शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में मान्यता दी गई है।...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट के डॉ. काउंट सीजर मैटी का जन्मदिन मनाया : 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने लिया भाग

गढ़शंकर ।  यूनिवर्सल मेडिकल इंस्टीट्यूट गढ़शंकर के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा डॉ. काउंट सीजर मैटी की 215वीं जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। जिसमें 1988-1990 बैच से 2006 बैच के छात्रों और कर्मचारियों ने...
article-image
पंजाब

दिल्ली एयरपोर्ट तक जाएंगी पंजाब की बसे : पंजाबियों के लिए बड़ी राहत

चंडीगढ़ :  अब शीघ्र ही पंजाब की सरकारी बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जा सकेंगी।  पंजाब सरकार द्वारा जिला मैनेजरों को पत्र जारी करके वाल्वो बसें भेजने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की बोली- ‘नो बाबू’ – फेसबुक पर पाकिस्तानी लड़की से प्यार हुआ, खतरा मोल लेकर पार की सरहद

उत्तर प्रदेश का एक लड़का बाबू पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है. वजह है एक लड़की से मिलने के लिए उसका सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंच जाना. कहा जा रहा है कि बाबू...
Translate »
error: Content is protected !!