पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के खिलाफ आय से अधिक संपति मामले में आरोप तय

by

फरीदको : कांग्रेस नेता व फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के खिलाफ अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायालय ने आय से अधिक संपति मामले में आरोप तय कर दिए हैं। अब इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो को गवाह पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने इस केस में पूर्व विधायक के साथी व दोनों सह आरोपियों गुरसेवक सिंह व राजविंदर सिंह पर भी आरोप तय किए हैं। केस की अगली सुनवाई आठ दिसंबर को होगी।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूरो ने एक शिकायत पर जांच के बाद इसी साल मई माह में पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों को अपनी आय से 245 गुना अधिक खर्च करने के मामले में गिरफ्तार किया था और करीब तीन माह तक जेल में रहने के बाद पूर्व विधायक को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। इसी केस में विजिलेंस ने उनके साथियों गुरसेवक सिंह व राजविंदर सिंह को भी नामजद किया है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने इन दोनों के नाम पर बेनामी संपत्ति बनाई है।
हालांकि दोनों को विजिलेंस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। बाद में दोनों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई। विजिलेंस ने पूर्व विधायक समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर शुक्रवार को आरोप तय करने को लेकर बहस हुई। पूर्व विधायक के वकील सतिंदर सिंह लाडी ने बताया कि आरोप तय करने के बाद जिला अदालत ने अगली सुनवाई पर गवाह पेश करने का आदेश दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरु रविदास जी के सम्मान में यात्रा का खुरालगढ़ में भव्य स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गुरु रविदास जी के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी द्वारा, पंजाब के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य अवतार सिंह करीमपुरी की अगुवाई में “पंजाब संभालो” अभियान के तहत विशाल सम्मान यात्रा ऐतिहासिक...
article-image
पंजाब

स्कूटी पर सवार थे दोनों… पुलिस ने रोका, तलाशी लेने पर 200 ग्राम हेरोइन, स्कूटी, 1.04 लाख रुपये ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार भी बरामद

कपूरथला । पंजाब में नशा तस्करी मामलों में सास-बहू, दामाद-सास, जीजा-साला गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं अब जो मामला सामने आया है उसमें साली और जीजा पकड़े गए हैं। कपूरथला सीआईए स्टाफ टीम और...
article-image
पंजाब , समाचार

धारा 306 एवं 506 तहत मामला दर्ज : आरोपियों पर मामला दर्ज करने के उपरांत बीज विक्रेता अनिल कुमार का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर :16 सितम्बर: गत दिनीं गढ़शंकर के गांव अचलपुर निवासी तथा गांव कानेवाल में बीजों की दुकान करते अनिल कुमार बल्ली पुत्र सतपाल ने नैनवां के एक व्यक्ति और महिला के खिलाफ खुदकुशी नोट...
article-image
पंजाब , समाचार

सैला खुर्द में बाढ़ पीडि़तों के लिए कानूनी सेवाएं-कम-राहत कैंप का सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से किया गया आयोजन

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने नए न्यायिक परिसर से राहत सामग्री से भरे वाहन को राहत शिविर के लिए किया रवाना होशियारपुर, 04 अगस्त:   पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी के नेतृत्व व जिला एवं सत्र...
Translate »
error: Content is protected !!