पूर्व सरपंच की सरेआम हत्या से मचा हड़कंप, धारदार हथियारों से किया हमला, पटियाला ले जाते समय तोड़ा दम ; 3 आरोपी गिरफ्तार

by

लहरागागा/संगरूर। संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र के गांव रामगढ़ संधुआं में सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। गांव के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अमरीक सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

चौक में खड़े थे पूर्व सरपंच, अचानक हुआ हमला

लहरागागा थाना के एसएचओ जसकरण सिंह के अनुसार, अमरीक सिंह गांव के एक चौक में खड़े थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए लहरागागा के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला रेफर कर दिया। हालांकि, पटियाला ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मौजूदा सरपंच समेत 6 लोगों पर केस

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में गांव के 6 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें गांव का मौजूदा सरपंच भी शामिल बताया गया है। पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार चल रहे 3 अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

एसएचओ जसकरण सिंह ने बताया कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात में कौन-कौन शामिल था, इसे लेकर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक बूंद भी एक्स्ट्रा पानी नहीं देंगे…’, पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर सीएम भगवंत मान की दो टूक

चंडीगढ़ । जाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

भाजपा नेता हिरासत में : एसएचबी की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध रूप से घरों में खड़े किए गए ढांचों को गिराने पहुंची

चंडीगढ़। नगर निगम, एस्टेट ऑफिस और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में नेता रुकावट खड़ी कर रहे हैं। सेक्टर 29 में एसएचबी की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध...
Translate »
error: Content is protected !!