पूर्व सांसद के भतीजे के शराब ठेके पर फायरिंग, कर्मचारी गंभीर घायल

by
अमृतसर :   जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब ठेके पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की घटना में ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान जसनूर सिंह के रूप में हुई है, जिसकी गर्दन में गोली लगने की पुष्टि हुई है। जिस ठेके पर फायरिंग हुई, वह पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भतीजे का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठेके के कर्मचारी रात में दिनभर का हिसाब-किताब कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पास स्थित एक बीयर बार का मालिक अपने मैनेजर के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि मैनेजर ने ठेके के कर्मचारियों की ओर इशारा किया, जिसके तुरंत बाद बीयर बार मालिक ने फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी शराब ठेके पर 18 नवंबर को हमला हो चुका है।
लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से क्षेत्र के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गढ़शंकर। बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख,...
article-image
पंजाब

तहसील स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम : एसडीएम हरबंस सिंह ने वोटरों को शपथ दिलाई

गढ़शंकर,  24 जनवरी: आज स्थानीय रैड क्रास भवन गढ़शंकर में एसडीएम गढ़शंकर श्री हरबंस सिंह के नेतृत्व में तहसील स्तरीय 15वां राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इसमौके आयोजित समारोह में एसडीएम गढ़शंकर श्री हरबंस...
article-image
पंजाब

यूथ काग्रेस में शानदार काम करने के लिए कटारिया को बंटी शैलके ने किया सम्मानित

गढ़शंकर: यूथ काग्रेस में लगातार बढ़ीया काम करने के लिए गढ़शंकर के यूथ काग्रेस के प्रधान कमल कटारिया को होशियारपुर में आयोजित एक समागम दौरान यूथ काग्रेस पंजाब के इंचार्ज बंटी शैलके ने सम्मानित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में जल क्रीड़ाओं का शुभारंभ : हाई स्पीड मोटर बोट और वाटर स्कूटर से गोबिंद सागर झील की वीरेंद्र कंवर ने की सैर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो संदेश से दी बधाई ऊना: अक्तूबरः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत अंदरौली में...
Translate »
error: Content is protected !!