तहसील स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम : एसडीएम हरबंस सिंह ने वोटरों को शपथ दिलाई

by
गढ़शंकर,  24 जनवरी: आज स्थानीय रैड क्रास भवन गढ़शंकर में एसडीएम गढ़शंकर श्री हरबंस सिंह के नेतृत्व में तहसील स्तरीय 15वां राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। इसमौके आयोजित समारोह में एसडीएम गढ़शंकर श्री हरबंस सिंह ने वोटरों को शपथ दिलाई। इस मौके उन्होंने एकत्रित हुए वोटरों तथा कार्यालय के स्टाफ सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें अपने वोट के अधिकार को निडर होकर धर्म, वर्ग, जाति, भाषा या अन्य किसी लालच के प्रभाव के बिना प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर युवा वोटरों को वोटर कार्ड जारी कर सम्मानित भी किया गया। समूह उपस्थित वोटरों को शपथ दिलाने के साथ-साथ अपने वोट के अधिकार का जरूरी तौर पर प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय स्वीप नोडल अधिकारी सोहन लाल लेक्चर्र, हर्ष कुमार विशिष्ट, सिमरनजीत सिंह इलेक्शन क्लर्क, मनप्रीत सिंह तथा विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की अंडर-14 और अंडर-19 लड़कियां बनी जोनल चैंपियन

गढ़शंकर, 25 जुलाई : दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल की अंडर-14 और अंडर-19 की लड़कियां बैडमिंटन का टूर्नामेंट जीतकर जोनल चैंपियन बन गई। इस संबंधी खुशी प्रकट करते स्कूल निदेशका श्रीमती हरप्रीत कौर ने कहा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

पंजाब के मुख्यमंत्री मान के नशे में होने के आरोपों पर करवाएंगे जांच : सिंधिया

नई दिल्ली :20 सितम्बर : केंद्रीय शहरी उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि वह इन आरोपों पर जांच करवाएंगे कि नशे में होने के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा...
Translate »
error: Content is protected !!