पूर्व सांसद खन्ना के सफल प्रयास : जंग के तनावपूर्ण माहौल में होशियारपुर के नीरज गुप्ता का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से आया भारत

by

होशियारपुर, 11 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के सफल प्रयासों से होशियारपुर के नीरज कुमार गुप्ता जिसकी सऊदी अरब के रियाध में मृत्यु हो गयी थी, का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा।
खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों स्थानीय भीम नगर निवासी धीरज कुमार गुप्ता ने समाज सेवी संतोष गुप्ता के साथ खन्ना के खुले दरबार में खन्ना से भेंट कर उनको अपने भाई नीरज कुमार गुप्ता की साउदी अरब के रियाध में मृत्यु हो जाने सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि उनको नीरज का पार्थिव शरीर भारत लाने में समस्या पेश आ रही है।
खन्ना ने पीड़ित परिवार के आग्रह पर तुरंत करवाई करते हुए अपने कार्यालय के माध्यम से सारी औपचारिकताएं पूरी कर मामले को केंद्रीय विदेश मंत्रालय के ध्यान में लाया। जंग के तनावपूर्ण माहौल में भी खन्ना के प्रयासों और भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते नीरज का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा है। जौली ने बताया कि श्री खन्ना के निर्देशों पर जब पीड़ित परिवार के साथ फोन पर बात की गयी तो उन्होंने नीरज का पार्थिव शरीर भारत पहुँचने की पुष्टि की और यह भी बताया कि नीरज का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक नीरज के परिवार ने फोन पर श्री खन्ना व भारत सरकार का धन्यवाद किया है। इसके अलावा सऊदी अरब में रह रहे भाजपा के कार्यकर्ता अतिंदर सिंह ने भी नीरज का पार्थिव शरीर भारत मंगवाने में मदद की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भीषण सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए …पानी मांगा और त्याग दिए प्राण

मंडी : सुवह चार बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। सराज के बुनालीधार के समीप हुए हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप...
article-image
पंजाब

ज्योति शर्मा बनी सरकारी स्कूलों का मान, सरकारी स्कूलों से शिक्षा ग्रहण कर पीएचडी करने बिना किसी खर्च के स्कॉलरशिप पर जा रही है अमेरिका

गढ़शंकर: जहां लोग लाखों रुपए खर्च कर महंगे कानवैंट स्कूलों में बच्चों को पढ़ा कर उनके अच्छे भविष्य की इच्छा रखते हैं और कहीं ना कहीं सरकारी स्कूलों के प्रति उनकी दृष्टि अच्छी नहीं...
article-image
पंजाब

मंदबुद्धि युवक का कुत्ते से करवाया कुकर्म : एससी कमीशन ने डीएसपी को किया तलब

जालंधर :  फिल्लौर में कुत्ते के साथ एक युवक की घिनौनी वीडियो बनाने का मामला सामने आया, जिस को लेकर बीत दिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद  एससी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 9991 लाभार्थियों को दूसरी बार मिला फ्री सिलेंडर

ऊनाः हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आज राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार पात्र परिवारों को न सिर्फ निशुल्क गैस कनेक्शन...
Translate »
error: Content is protected !!