पूर्व सांसद से गोल्डी बराड़ ने मांगी 5 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी

by
 हरियाणा के गुरुग्राम में एक पूर्व सांसद और एक प्रमुख रियल एस्टेट फर्म के संस्थापक को कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकियां मिली हैं। डेवलपर एसएस ग्रुप के संस्थापक भी हैं. उनके पास दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सबसे बड़े लैंड बैंक हैं.
                सूत्रों ने बताया कि अज्ञात कॉलर ने गोल्डी बरार के नाम से सुखबीर सिंह के बेटे अशोक जौनापुरिया को फोन किया और प्रोटेक्शन मनी के रूप में 5 करोड़ रुपये की मांग की. सूत्रों ने बताया कि कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी और पूरे परिवार को निशाना बनाने की चेतावनी दी.
अशोक जौनपुरिया कौन है :  अशोक जौनपुरिया एसएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कॉल करने वाला वास्तव में गोल्डी बरार था या कोई और. सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या का कथित मास्टरमाइंड भी है. एसएस ग्रुप ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि गुरुग्राम क्षेत्र में उसकी बड़ी उपस्थिति है. गुरुग्राम में सफलतापूर्वक पूरा किए गए इसके कुछ उल्लेखनीय प्रोजेक्ट में द हिबिस्कस, एसएस द लीफ, एसएस प्लाजा और एसएस ओम्निया शामिल हैं.
गोल्डी बराड़ कौन है
जनवरी 2024 में भारत ने कनाडा स्थित गैंगस्टर को वांछित आतंकवादी घोषित किया और इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया था. रेड कॉर्नर नोटिस का मतलब ये है कि दुनियाभर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अनुरोध है कि वे प्रत्यर्पण, आत्मसमर्पण या इसी तरह की कानूनी कार्रवाई के लंबित रहने तक भगोड़े का पता लगाएं और उसे अस्थायी रूप से गिरफ्तार करें. यह कदम गोल्डी बरार के भारत में हत्याओं को अंजाम देने के लिए सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से उच्च श्रेणी के हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी में कथित तौर पर शामिल होने के बाद उठाया गया है.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पोते ने ही किया था दादी का कत्ल, 10 घंटों में ही सुलझायी अंधे कत्ल की गुत्थी: एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल

17 वर्षीय पोते ने टी.वी. सीरियल देखकर वारदात को दिया था अंजाम माता -पिता शादी की वर्षगांठ के लिए ख़रीदारी के लिए गए थे बाज़ार एस.पी. रविन्द्रपाल सिंह संधू, डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह और थाना...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर सहित आनंदपुर साहिब क्षेत्र में आते 9 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित अधिकारियों के साथ मोहाली में की बैठक :  आनंदपुर लोकसभा के अंतर्गत आता गढ़शंकर ग्रीन चुनाव के लिए एक मॉडल बनेगा

 गढ़शंकर की बी.एल.ओ जसविंदर सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक ने किया सम्मानित ,  जनरल पर्यवेक्षक डाॅ.  हीरा लाल ने पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में ग्रीन इलेक्शन का किया आह्वान मोहाली/ एसबीएस नगर /गढ़शंकर,...
article-image
पंजाब

युवक की करंट लगने से मौत : हरवां बीत के एक 22 वर्षीय साहिल धीमान की

गढ़शंकर, 23 जुलाई : गांव हरवां बीत के एक 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी अनुसार साहिल धीमान (22) पुत्र अमरीक सिंह धीमान निवासी हरमां...
Translate »
error: Content is protected !!