पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट ने खालसा कॉलेज में मनाया कारगिल विजय दिवस

by

गढ़शंकर :   पूर्व सैनिक कल्याण ट्रस्ट गढ़शंकर ने स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, स्टाफ और विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरजीत सिंह गुलपुर, महासचिव सूबेदार केवल सिंह भज्जल, प्रिंसिपल  डॉ. अमनदीप हीरा, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, डॉ. संघा गुरबख्श कौर ने शहीदों के सम्मान में पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा और सूबेदार केवल सिंह भज्जल ने संबोधित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के इतिहास का एक ऐसा अध्याय है जो न केवल विजय की कहानी है बल्कि इसमें सैनिकों के साहस, रणनीतिक दूरदर्शिता और अनकही कहानियों का संगम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 1999 को हमारे देश के सैनिकों ने अद्वितीय साहस, अटूट देशभक्ति और वीरता से दुश्मनों को परास्त कर कारगिल की दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराया था। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें देश की आन-बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध अद्वितीय बलिदानों की एक गौरवशाली गाथा है जिससे हमारी युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ. गुरप्रीत सिंह एनसीसी प्रभारी, परमिंदर सिंह सुपरिंटेंडेंट, प्रोफेसर जतिंदर कौर, ट्रस्ट के चेयरमैन सूबेदार बलकार सिंह रोर मजारा, गुरप्रीत सिंह बिररामपुर, सज्जन सिंह धमाई कैशियर, सूबेदार दविंदर सिंह बिररामपुर, सूबेदार सुखजिंदर सिंह फतेहपुर उपाध्यक्ष, बख्शीश सिंह फतेहपुर कलां, लखविंदर कुमार पारोवाल कैशियर, रघवीर सिंह कालेवाल, लंबर राम भज्जल, सूबेदार जरनैल सिंह धमाई, इस मौके पर करनैल सिंह धमाई, ज्ञान सिंह गोलेन, शेरे पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह भट्ठल, ज्ञानी भगत सिंह चक सिंघा, कमलजीत बैंस शहीद भगत सिंह फुटबॉल क्लब, फौजी अमरीक सिंह ओटालां और अन्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर 4 से 6 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय समागम, सभी तैयारियां मुकम्मल: DC आशिका जैन

गढ़शंकर , 3 फरवरी : श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर 4 से 6 फरवरी तक श्री खुरालगढ़ साहिब, गढ़शंकर में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समागम की सभी...
article-image
पंजाब

भातपुर नाथां के खेतों में प्लास्टिक के लिफाफों के ढेर लगाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मट्टू 

गढ़शंकर, 4 जुलाई: कंडी संघर्ष समिति ने रामपुर बिल्ड़ों की सीमा पर भातपुर नाथां के खेतों में प्लास्टिक के लिफाफों के पहाड़ लगाए हुए हैं। वहां पर समाज सेवक गोल्डी सिंह बीहड़ां के साथ...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द मे राजिंदर कुमार राजा का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर । प्रख्यात गजलगो, चित्रकार और दर्पण साहित्य सभा सेला खुर्द के अध्यक्ष रेशम चित्रकार के नौजवान पुत्र राजिंदर कुमार राजा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। राजा की गत...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के चलते जलभराव से प्रभावित लोगो को की सहायता के लिए आगे आया श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेवल ट्रस्ट

गढ़शंकर : भारी बारिश के चलते प्रभावित जरूरतमंदों लोगों की सहायता के लिए श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेवल ट्रस्ट के आगे आया। श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा होशियारपुर रोड़ पर श्री अमरनाथ...
Translate »
error: Content is protected !!