पूर्व IG से आठ करोड़ रुपए की ठगी में पुलिस ने मीरा भायंदर से चार आरोपी गिरफ्तार

by

ठाणे : पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र के मीरा भायंदर में गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूर्व आईजी अमर सिंह चहल से आठ करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में चार ठिकानों पर रेड की गई।

इस कार्रवाई में बीजेपी के स्थानीय नेता समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

पूर्व आईजी ने 22 दिसंबर को 8 करोड़ रुपए की ठगी का पता चलने पर खुद को गोली मार ली थी। इसके बाद पटियाला पुलिस एक्शन में आई। पूर्व आईजी के अकाउंट से निकले 3 करोड़ रुपए पुलिस ने बैंक अकाउंट्स में फ्रीज कर दिए। ठगों से जुड़े 25 अकाउंट को सील कर दिया गया, जिससे उनमें लेन-देन बंद हो गया। जांच में आरोपियों के महाराष्ट्र से नेटवर्क ऑपरेट करने का पता चला। पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान कर ली है। इस गैंग में कुल 10 लोगों का पता चला है। जिन अकाउंट्स में चहल से रकम ट्रांसफर कराई गई थी, वह गरीब मजदूरों के नाम पर निकले।

अमर सिंह चहल पहले एयरफोर्स में अफसर थे। 1990 में वह एयरफोर्स से रिटायर हो गए। इसके बाद वह डायरेक्ट डीएसपी भर्ती हो गए। इसके बाद तरक्की पाकर वह आईजी की पोस्ट तक पहुंच गए। रिटायर होने के बाद वह परिवार के साथ पटियाला में रहने लगे थे। इसी दौरान वह एक वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़े जिसके जरिए वह ठगों के जाल में फंस गए। उन्होंने अपनी कमाई के अलावा रिश्तेदारों से उधार लेकर स्कीम में इन्वेस्ट कर दिए, लेकिन जब उनके 8 करोड़ रुपए हड़प लिए तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने 22 दिसंबर को घर में खुद को गोली मार ली। इससे पहले उन्होंने 12 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें अपने साथ हुई ठगी की पूरी कहानी बताई थी।

मामले की जांच के सिलसिले में पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम नवघर पुलिस स्टेशन पहुंची थी और मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक की अगुवाई में पटियाला पुलिस ने नवघर इलाके में रेड की और चार आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। भायंदर के नवघर पुलिस स्टेशन से गिरफ्तार चार आरोपियों में से एक आरोपी जिसका नाम रणजीत (शेरा ठाकुर) जो भाजपा के भायंदर नवघर युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 8 नामांकन पत्र हुए प्राप्त: रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा

दलजीत अजनोहा : होशियारपुर, 25 अक्टूबर:   विधानसभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए आज पांच उम्मीदवारों द्वारा अपने नामांकन पत्र भरे गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने बताया कि आज इंडियन नेशनल...
article-image
पंजाब

पेट्रोल, डीजल, बिजली और बस किराये की बढ़ी दरों के खिलाफ आरएमपीई द्वारा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र सौंपां

गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, बिजली और बस किराए में बढ़ोतरी करने के विरोध में रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की  इकाई पंजाब द्वारा विरोध सभाएं व प्रदर्शन करने  के बाद  ने...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की पार्टी ने तरनतारन उपचुनाव के लिए उम्मीदवार किया घोषित : शिवसेना नेता सुधीर सूरी के हत्यारे के भाई को मैदान में उतारा

तरनतारन : पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है. अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने तरनतारन विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है....
article-image
पंजाब

डीएवी कालेज गढ़शंकर में सेमिनार आयोजित : गुरमति में से उदाहरण देकर विद्यार्थियों को सहज जीवन जीने के लिए किया प्रेरित

गढ़शंकर, 26 अक्तूबर: डीएवी कॉलेज फाॅर गर्ल्स गढ़शंकर में प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीपी बेदी की छत्रछाया में और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. कंवल इंदर कौर के कुशल नेतृत्व में नैतिक मूल्यों पर सेमिनार आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!