पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा बोले- कई बार समय देने के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान
एएम नाथ। धर्मशाला। । प्रदेश के पेंशनभोगियों में लंबित बकाया राशि का भुगतान नहीं होने को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा ने कहा कि पेंशनरों ने अपने बकाया भुगतान के लिए राज्य सरकार को कई बार समय दिया, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
गंगा राम शर्मा ने कहा कि पेंशनभोगी लंबे समय से अपने हक की बकाया राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार को कई अवसर देने के बावजूद भुगतान से जुड़ी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इससे पेंशनरों में निराशा और नाराजगी बढ़ रही है।
उन्होंने राज्य सरकार से पेंशनभोगियों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और लंबित बकाया राशि का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।
