पेटीएम पेमेंट्स बैंक को ‘फास्टैग’ जारी करने वाले अधिकृत बैंकों की सूची से आईएचएमसीएल ने हटाया

by

नई दिल्ली।  सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टोल संग्रहण इकाई भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा 32 अधिकृत बैंकों से ‘फास्टैग’ सेवाएं लेने की सलाह दी है। आईएचएमसीएल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा अपना ‘फास्टैग’ 32 अधिकृत बैंकों से खरीदें। इन 32 अधिकृत बैंकों में एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम की इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड उत्पाद, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का 31 जनवरी को निर्देश दिया था।केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा था कि यह निर्देश लगातार निरंतर गैर-अनुपालन के बाद दिया गया। आईएचएमसीएल ने कहा कि वह ‘फास्टैग’ उपयोगकर्ताओं को आरबीआई दिशानिर्देशों के तहत नवीनतम ‘फास्टैग’ केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

करीब 98 प्रतिशत की पहुंच दर और आठ करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ रेडियो – फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) प्रौद्योगिकी से लैस ‘फास्टैग’, उपयोगकर्ताओं को सीधे लिंक किए गए बैंक खातों से राजमार्ग टोल शुल्क का भुगतान करने की सेवा प्रदान करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राजीव गांधी सौर ऊर्जा स्टार्ट-अप युवाओं के लिए खोलेंगी स्वरोजगार के द्वार

कलाकारों ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी एएम नाथ। चंबा, 7 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा : 5 घंटे बाद एक युवक के साथ निकली बाहर, 2.5 करोड़ रुपए की उलझ गई गुत्थी!

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में क्राइम ब्रांच (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लगातार पांच घंटे चली जांच के बाद एक और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंदर मुखी शर्मा का फीबा अपील कमिशन में फिर से नामांकन : दुनिया में बास्केटबॉल के खेल के संचालन से संबंधित सभी कानूनी मामलों में हाई पावर कानूनी संस्था

चंडीगढ़: भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव चंदर मुखी शर्मा को फीबा अपील कमिशन में एक बार फिर से नामांकित किया गया है, जो एक हाई पावर कानूनी संस्था है और दुनिया में बास्केटबॉल...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : ट्रेन की छत पर चढ़ा व्यक्ति हाईटेंशन तार की चपेट में आया, जिंदा जला, गंभीर हालत

जालंधर। जालंधर के कस्बा फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर लोहियां से लुधियाना जा रही ट्रेन के रुकते ही एक अज्ञात व्यक्ति अचानक डिब्बे की छत पर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार...
Translate »
error: Content is protected !!