पेड़ से टकरा कर कैंटर चालक की मौत

by
गढ़शंकर, 14 जनवरी : गढ़शंकर-बंगा रोड पर मंगलवार सुबह सीमेंट से भरे कैंटर की सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद गढ़शंकर पुलिस ने लोगों की मदद से चालक के शव को गाड़ी से बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन कुमार पुत्र भजन लाल निवासी मंगूपुर थाना बलाचौर कैंटर नंबर पीबी 32 एच 7473 में सीमेंट भरकर आनंदपुर साहिब से बंगा जा रहा था और जब वह सुबह करीब 5 बजे बंगा रोड पर मैरिज पैलेस के पास पहुंचा तो उसका कैंटर सड़क पर अनियंत्रित होकर एक सफेदे के पेड़ से टकरा गया। इस टक्कर में उनकी मौत हो गई। गढ़शंकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Roar Against Drugs in Jangliana:

Hoshiarpur/July 23/Daljeet Ajnoha : A historic initiative against drugs was launched in village Jangliana, where Member of Parliament Dr. Raj Kumar Chabbewal ignited a wave of awareness. In a massive public gathering, villagers ,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से कई वाहन शिमला के कुछ हिस्सों में दब गए : वाहनों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी

शिमला: मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पांच दिन की देरी के बाद गुरुवार को आगे बढ़ा और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पहुंच गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में...
article-image
पंजाब , समाचार

विधायक अंगद सैनी की टिकट कटने के पीछे प्रियंका गांधी, काग्रेस छोड़ पंजाब लोक काग्रेस में गए सतवीर को काग्रेस की टिकट

नवांशहर। काग्रेस दुारा पंजाब की आठ सीटों पर घोषणा के नवांशहर के विधायक अंगद सैनी की टिकट कट गई है। जिसके बाद अंगद सैनी सीधे तौर पर अव निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!