पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी हुई कार्यशील – प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया पर रहेगी तीखी नजरः कोमल मित्तल

by

जिला चुनाव अधिकारी ने मीडिया मानिटरिंग सैल का लिया जायजा

होशियारपुर, 17 मार्च :  आगामी लोक सभा चुनाव- 2024 के मद्देनजर भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार गठित की गई जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानिटरिंग कमेटी कार्यशील हो गई है, जिसकी ओर से चुनाव आचार संहिता के दौरान प्रिंट, इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया के माध्यम से किए जाने वाले विज्ञापन, पेड न्यूजों, संदिग्ध पेड न्यूजों पर लगातार नजर रखी जाएगी। यह विचार डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में स्थापित किए मीडिया मानिटरिंग सैल का जायजा लेने के मौके पर किया। उन्होंने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में गठित इस कमेटी में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी राहुल चाबा को नोडल अधिकारी, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेसव सिंह को मैंबर सचिव व जिला सिस्टम मैनेजर चरण कंवल सिंह, संजीव कुमार बख्शी (प्रसार भारती) व संजीव सूद (पी.टी.आई) को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

       इसके अलावा मीडिया मानिटरिंग सैल में 20 के करीब कर्मचारियों को अलग-अलग न्यूज चैनलों, सोशल मीडिया पर हो रहे प्रचार पर निगरानी के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि इस सैल की ओर से अपना कार्य शुरु कर दिया गया है, जिसमें शामिल अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की ओऱ से लगातार न्यूज चैनलों, सोशल मीडिया में आने वाले खबरों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की ओर से दिए जाने वाले विज्ञापनों व प्रचार सामग्री के कंटेंट की प्री-सर्टिफिकेशन भी की जाएगी। इसके अलावा पेड न्यूज व संदिग्ध पेड न्यूज के मामले पर भी विचार किया जाएगा।

       इस मौके पर अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी राहुल चाबा, सहायक कमिश्नर दिव्या. पी, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, तहसीलदार चुनाव सर्बजीत सिंह, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

60 वर्षीय महिला के कत्ल का कातिल निकला उसका भतीजा : पुलिस ने आरोपी को हत्या में उपयोग किए 32 बोर के पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, एक दातर सहित किया गिरफ्तार

हत्या आरोपी भतीजे को संदेह था कि पिता की मौत चाची द्वारा किए काले जादू के कारण हुयी थी 7 फरवरी को महिंदवाणी में सेवानिवृत एएसआई की पत्नी को गोली मारकर की गई  थी...
article-image
पंजाब

Statue of Guru Ravidas Installed

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.12 : A holy statue of Guru Ravidas Maharaj was ceremoniously installed at his historic taposthali, Sachkhand Begumpura Satsang Shri Charanchoh Khuralgarh Sahib, where devotees gathered in large numbers to offer prayers and...
article-image
पंजाब

विजिलेंस चीफ SPS परमार और SSP वरिंदर बराड़ का निलंबन रद : नई नियुक्ति के इंतजार में अधिकारी

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने चार महीने बाद विजिलेंस विभाग के प्रमुख रहे एसपीएस परमार को निलंबन रद कर दिया है। उन्हें 25 अप्रैल को निलंबित किया गया था। साथ ही एक और आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!