पैन इंडिया के अंतर्गत शुरु हुए जागरुकता अभियानों के अंतर्गत हर गांव तक पहुंचाई जाएगी जागरुकता की अलख : जिले के दूर-दराज के इलाकों के अलावा केंद्रीय जेल, जुवेनाइल होम व स्पैशल होम को भी किया जाएगा कवर

by

होशियारपुर, 01 नवंबर:
सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि 9 नवंबर को माउंट कार्मल स्कूल कक्कों में नेशनल लीगल अवेयरनेस डे संबंधी मैगा लीगल अवेयरनैस कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे मुहैया करवाई जाएंगी, जिसके अंतर्गत यहां स्टाल लगा कर विभाग मौके पर लोगों को नागरिक सेवाएं देंगे। वे आज माउंट कार्मल स्कूल कक्कों में लगने वाले मैगा लीगल अवेयरनैस कैंप की तैयारियों संबंधी अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा केंद्रीय जेल होशियारपुर में भी इसी दिन कैदियों व हवालातियों को जागरुक करने के लिए एक विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में पूरे जिले में जागरुकता अभियान 31 अक्टूबर से शुरु कर दिया गया है जो कि 13 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पैन इंडिया अभियान के अंतर्गत लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में जागरुक करने के लिए अथारिटी की ओर से जिले के हर गांव में जागरुकता की अलख पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत दो तरह के जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पहले जागरुकता अभियान ‘इंपावरमेंट ऑफ सिटीजन थ्रू लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच’ में पूरा जिला कवर किया जाएगा जबकि दूसरे जागरुकता अभियान ‘हक हमारा भी तो है’ के अंतर्गत केंद्रीय जेल के हवालातियों व कैदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसके अलावा जुवेनाइल होम व स्पेशल होम भी इसी अभियान में कवर किए जाएंगे। इन जागरुकता अभियानों में पैरा लीगल वालंटियर, पैनल एडवोकेट्स, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर व अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी ताकि सभी तक नि:शुल्क कानूनी सेवाओं संबंधी संदेश पहुंच सके।
श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि इस जागरुकता अभियान का उद्देश्य दूर-दराज के इलाकों में भी लोगों तक नि:शुल्क कानूनी सेवाओं संबंधी जागरुकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का भी आयोजन होगा, जिसका लोग अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकते हैं।
इस मौके पर लीड जिला मैनेजर श्री तरसेम सिंह पुरेवाल, जिला विकास व पंचायत अधिकारी श्री नीरज कुमार, जिला प्रोग्राम अधिकारी श्री अमरजीत सिंह भुल्लर, चुनाव तहसीलदार श्री हरमिंदर सिंह, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, जिला ई-डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर श्री रंजीत सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भयंकर गर्मी में जनता को राहत : पंजाब में बिना रुके मिलेगी 24 घंटे बिजली, भगवंत मान का मिशन रोशन

चंडीगढ़. गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की मांग में तेज और अचानक वृद्धि को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने पूरे पंजाब में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं....
article-image
पंजाब

शास्त्री नगर वेलफेयर सोसाइटी की बैठक संपन : पार्क में मोरिंगा के पौधे लगाए

लुधियाना: शास्त्री नगर वेलफेयर सोसायटी द्वारा रविवार को लाल बहादुर शास्त्री पार्क (हनी पार्क) शास्त्री नगर में मीटिंग आयोजित की गई।  जिसमें मुहल्ला वासियों ने भाग लिया और इस अवसर पर सभी ने मिलकर...
article-image
पंजाब

पंजाब की महिलाओं का भरेगा बटुआ : हर महीने मान सरकार देगी ₹1000…. किसानों को भी लगी लॉटरी : गेहूं किसानों को मिलेगा ज्यादा कर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को भरे रखने का इंतजाम कर दिया है. सरकार ने सूबे की महिलाओं को 1 जुलाई से हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देने...
article-image
पंजाब

प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया होशियारपुर : दलजीत अजनोहा

होशियापुर । दलजीत अजनोहा :  विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल होशियारपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह का आगाज गत दिवस धूमधाम से हुआ । सर्वप्रथम संस्थापिका सुश्री जगतावली सूद और सुश्री शारदा सूद के...
Translate »
error: Content is protected !!