पैन कार ऐप पर क्लिक करते ही टैक्सी पहुंचेगी आपके घर : कांगड़ा जिला के युवाओं ने तैयार किया ऐप

by

एएम नाथ। धर्मशाला, 16 अगस्त। कांगड़ा जिला में अब ऐप पर क्लिक करते ही टैक्सी आपके घर पहुुंच जाएगी। शुक्रवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने धर्मशाला के कुनाल होटल में पैन कार ऐप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि पैन कार ऐप हिमाचल के कांगड़ा जिला के युवा द्वारा तैयार किया गया है इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर से ही टैक्सी की सेवा पा सकते हैं, उपभोक्ताओं अब टैक्सी स्टैंड इत्यादि जाने से निजात मिलेगी वहीं समय की बचत भी होगी। आरएएस बाली ने पैन कार ऐप डिवल्प करने के लिए कांगड़ा के युवाओं की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को प्रौद्योगिकी के सही उपयोग से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सुविधा के दृष्टिगत सभी विभागों में आधुनिक तकनीक को अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास के मद्देनजर राज्य सरकार लोगों को डिजिटल माध्यम से सभी सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सभी सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की लाभार्थियों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिम-एक्सेस नाम से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हिम एक्सेस प्लेटफॉर्म प्रदेशवासियों एवं सरकारी क्षेत्र के अधिकारियों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की सुविधाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा और इन एप्लीकेशन्स द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल द्वारा मौजूदा समय में प्रदान की जा रही 261 सेवाओं को भी हिम-एक्सेस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इससे पहले पैन कार ऐप के समन्वयक बलबिंद्र ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस ऐप में संबंधित कार चालक से लेकर तमाम जानकारियां उपभोक्ता को उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा भी बेहतर बन सके। इस अवसर पर महापौर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर जगदेव जग्गी, चौधरी हरभजन सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जायका कार्यालय गोहर में बैठक का आयोजन : गुणवत्ता को ध्यान में रखकर जायका का परियोजनाओं को करें समय रहते पूरा -जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी

  गोहर। 23 जनवरी, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना गोहर बीपीएमयू इकाई की बैठक जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी डा० बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यालय गोहर में की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक...
हिमाचल प्रदेश

31 जुलाई तक फसलों के बीमा के लिए कर सकेगे आवेदन : उप निदेशक कृषि वियन कुमार सोनी

बिलासपुर 15 जुलाई : जिला वासियों के लिए मक्की व धान का फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यह जानकारी उप निदेशक कृषि वियन कुमार सोनी ने आज यहां दी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता लालपुरा की संस्था ‘इंसानियत पहले’ द्वारा कैंसर, रक्त एव आंखों की जांच का विशाल कैंप आयोजित

सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ उठाया- गढ़शंकर, 20 नवम्बर: भाजपा के रूपनगर जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा की संस्था इंसानियत पहले द्वारा ग्लोबल पंजाब एसोसिएशन के सहयोग से गढ़शंकर तहसील के गांव अचलपुर...
हिमाचल प्रदेश

सेवा ही संगठन अभियान के तहत कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को भेजे फल व सब्जियां

ऊना – सेवा ही संगठन अभियान के तहत ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज दूसरे दिन भी होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों के लिए फल...
Translate »
error: Content is protected !!