पैरेंट्स की टेंशन भी खत्म होगी, विधार्थी स्कूल से बंक नहीं मार पाएंगे : सरकारी स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

by

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों में जल्द ही ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद बच्चे स्कूल बंक नहीं मार पाएंगे और पैरेंट्स की टेंशन भी खत्म हो जाएगी। दरअसल, इस कदम से पंजाब की भगवंत मान सरकार अभिभावकों की बच्चों के द्वारा स्कूल बंक करने की शिकायत का पूरी तरह से ठोस समाधान निकालने का दावा कर रही है।
पंजाब के सभी गवर्नमेंट एलिमेंट्री, मिडल, हाई स्कूल्स और सीनियर सेकेंडरी स्कूल्स में ऑनलाइन अटेंडेंस की सुविधा शुरू होने वाली है। बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं, इसकी चिंता अब पेरेंट्स को नहीं करनी पड़ेगी। बच्चे के अब्सेंट होने पर खुद ही अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। ये सुविधा आने वाले 20 दिनों में शुरू कर दी जाएगी।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर लिखा, ‘पंजाब की शिक्षा क्रांति में एक और बड़ा कदम, पंजाब के सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने के लिए पंजाब सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।

रोजाना तौर पर बच्चों का अटेंडेंस डिजिटली मार्क हो सके, इसके लिए पंजाब में स्कूलों को अलग से मोबाइल-टैब दिए जाएंगे या फिर टीचर्स इसके लिए अपने मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे… इस पर अभी फैसला होना बाकी है. माना जा रहा है कि इसके लिए पंजाब सरकार सभी स्कूलों में उपकरण भी लगाएगी.

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब, शिक्षा क्रांति में जल्द ही एक और मील का पत्थर हासिल करेगा।दिसंबर के मध्य तक, 19000 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू कर दी जाएगी। पंजाब के निजी स्कूलों की तरह ही सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के माता-पिता को भी बच्चों के गायब रहने पर एसएमएस अलर्ट मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोर एक्टिवा व अनाज चोरी कर हुआ फरार

गढ़शंकर :  आज बाद दोपहर गढ़शंकर में एक घर से एक चोर एक्टिवा तथा चुरा कर फरार हो गया। जानकारी अनुसार आज बाद दोपहर 4 बजे के करीब अशोक कुमार निवासी वार्ड नंबर 2...
article-image
पंजाब

CEAT टायर्स को प्लांट लगाने का न्योता : सीएम भगवंत मान CEAT टायर्स वाइस चेयरमैन से मिले – सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंडीगढ़ : सीएम भगवंत सिंह मान मिन इंवेस्टमेंट के तहत आज मुंबई में देश के कई बड़े कारोबारियों से मीटिंग कर रहे हैं। जालंधर में टायर कंपनी का प्लांट लगाने को लेकर सीएम मान...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर के बाहर 7 राउंड फायरिंग : कर्मचारी जांकी की मौत, नकाबपोश बदमाशों का आतंक, पुलिस बीट बॉक्स के सामने युवक को गोलियों से भूना

चंडीगढ़, 13 जून : पुनीत महाजन : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर के बाहर शुक्रवार को हुई दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने...
article-image
पंजाब

इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सिमरत, कमलेश रानी, संदीप कुमारी, कमलेश, रीना रानी, मीनाक्षी, रेखा रानी,...
Translate »
error: Content is protected !!