पोक्सो मामले में सुनवाई टली, पीड़िता ने मांगा समय

by

चुराह विधायक डा. हंसराज अदालत में हुए पेश, अगली सुनवाई 20 मई को

बयान दर्ज न होने से आगे की कार्यवाही प्रभावित

एएम नाथ। चंबा :चुराह के विधायक डा. हंसराज से जुड़े पोक्सो मामले में वीरवार को जिला एवं सत्र न्यायालय चंबा में सुनवाई हुई, लेकिन पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो सके। अदालत में दोनों पक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। विधायक डा. हंसराज स्वयं अदालत में पेश हुए, जबकि पीड़िता भी न्यायालय पहुंची, हालांकि उसने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए बयान दर्ज करवाने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की।
पीड़िता के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 20 मई तय की है। साथ ही अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगली तिथि पर पीड़िता को उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करवाने होंगे। इस मामले में पीड़िता के बयान बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इन्हीं के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया और गवाहों की जिरह की दिशा तय होगी।
अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और आगे की कार्यवाही के लिए तैयारी जताई। अगली सुनवाई में अभियोजन पक्ष गवाहों के बयान दर्ज करवा सकता है, वहीं बचाव पक्ष द्वारा जिरह की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी।
गौरतलब है कि चुराह क्षेत्र की एक युवती ने विधायक पर आरोप लगाया था कि नाबालिग अवस्था में उसे बहला-फुसलाकर यौन शोषण किया गया। इस संबंध में महिला थाना चंबा में पोक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत ने पहले अंतरिम राहत दी और बाद में नियमित जमानत प्रदान कर दी।
पुलिस ने जांच पूरी कर निर्धारित समय के भीतर अदालत में चालान पेश किया था। 5 मार्च को अदालत ने विधायक के खिलाफ आरोप तय किए थे, जिसके बाद से मामले की नियमित सुनवाई जारी है। अब सभी की निगाहें 20 मई की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आर्ट ऑफ लिविंग हिमाचल प्रदेश में ऑस्टियोपैथी कॉलेज स्थापित करने के लिए उत्सुकः श्री श्री रविशंकर

मुख्यमंत्री ने शीतला माता मंदिर में श्री श्री रविशंकर के साथ की  पूजा-अर्चना एएम नाथ। पालमपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के पालमपुर के निकट गुजरेहड़ा स्थित पंजपीरी शीतला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी और प्रदेश भर के लोगों से भेजी राहत सामग्री सरकार ने हथियानी चाही : जयराम ठाकुर

मुकदमा करके हमें दबा नहीं सकते, अपनी नाकामियां स्वीकारे सरकार सभी सांसदों के साथ मिलकर हम केंद्रीय मंत्रियों से मिले और मदद मांगी बीजेपी सरकार के बनाए संस्थान और भवन कांग्रेस की आंखों में...
हिमाचल प्रदेश

सेक्स रेक्ट का भंडाफोड़, 3 युवतियों को कमरों में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा: दलाल महिला कांगड़ा की रहने वाली

हमीरपुर : पुलिस ने नादौन में एक होटल में रेड करके सेक्स रेक्ट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड के दौरान होटल से एक महिला दलाल समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक मलेंद्र राजन ने नवाजे मंड मियानी स्कूल के होनहार : आयोजनों से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होने के साथ उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होता -मलेंद्र राजन

राकेश शर्मा / इंदौरा, 31 दिसंबर। विधायक मलेंद्र राजन आज रविवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंड मियानी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित...
Translate »
error: Content is protected !!