27 व 28 अक्तूबर को पांगी प्रवास पर रहेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

by

एएम नाथ। चंबा :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आगामी कार्यक्रम जारी हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि रोहित ठाकुर 26 अक्तूबर को सायं 6 बजे कुगति से चम्बा पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव चम्बा में रहेगा।

शिक्षा मंत्री 27 अक्तूबर को प्रातः 8 बजे चंबा से किलाड़ के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 2 बजे किलाड़ पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव किलाड़ में रहेगा।
शिक्षा मंत्री 28 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे विभागीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, किलाड़ का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत रोहित ठाकुर प्रातः 11 बजे किलाड़ से साच (पांगी) के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर 12:30 बजे साच स्थित जनजातीय बाल छात्रावास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साच तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास का निरीक्षण करेंगे।
शिक्षा मंत्री दोपहर 1:30 बजे साच से पुर्थी के लिए रवाना होंगे तथा 2:30 बजे पुर्थी पहुंचकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुर्थी का निरीक्षण करेंगे। शिक्षा मंत्री इसके उपरांत दोपहर 3 बजे पुर्थी से उदयपुर/केलांग (लाहौल-स्पीति) के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि ठहराव उदयपुर/केलांग में प्रस्तावित है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले महिला मण्डल भवन लोगों को किशोरी लाल ने किया समर्पित

बैजनाथ, 16 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत हरेड़ के वार्ड न. 4 में साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से बनने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी (बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र) विक्रम कैसल, नाहन में आयोजित हुई आगजनी पर मोक अभ्यास

नाहन 19 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सौजन्य से आज चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग, नाहन द्वारा उनके बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (BTC) विक्रम कैसल, नाहन में आगजनी पर आधारित मौक अभ्यास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीचौकी में नए उपमंडल कार्यालय को मंजूरी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय को शिमला से हमीरपुर स्थानातंरित करने के निर्णय का स्वागत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां निदेशक मंडल की 47वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान बोर्ड के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

400 साल पुरानी मूर्ति में मिला क्यूआर कोड : क्यूआर कोड को देखने के बाद हर कोई हैरान

अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता के बारे में आप सब ने सुना और पढ़ा जरूर होगा। यह सभ्यता, और ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। आपको बता दें कि माया मैक्सिको...
Translate »
error: Content is protected !!