शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय उच्च पाठशाला कुगती के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

by

राज्य सरकार की शिक्षा को विशेष प्राथमिकता, बजट का 18 प्रतिशत शिक्षा क्षेत्र के लिए

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार : रोहित ठाकुर

एएम नाथ। चंबा (भरमौर) : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर की दूरस्थ ग्राम पंचायत कुगती में 1 करोड़ 47 लाख रुपये की स्वीकृत धनराशि से नवनिर्मित राजकीय उच्च पाठशाला भवन का लोकार्पण किया।
सदर विधायक नीरज नैय्यर भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रोहित ठाकुर ने कुगती गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि
प्रदेश सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए वार्षिक बजट का 18 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए अपनाई गई दूरगामी नीतियों, प्रभावी कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण निर्णयों के परिणामस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।
शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात को अन्य राज्यों की तुलना बेहतर बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे प्रभावी कदमों की निरंतरता में सरकारी विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध करने की पहल ऐतिहासिक है।
उन्होंने कहा कि लेक्चरर एवं हेडमास्टर से प्रधानाचार्य पद पर हाल ही में की गई लगभग 900 पदोन्नतियां शिक्षा विभाग की अब तक की सबसे बड़ी पदोन्नति प्रक्रियाओं में शामिल हैं। इससे मानव संसाधन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होने के साथ विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व सुदृढ़ होगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
रोहित ठाकुर ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वह स्वयं दुर्गम क्षेत्रों का प्रवास कर लोगों से संवाद करते हैं। इससे स्थानीय आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है तथा उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाए जा सकते हैं।
उन्होंने साथ में यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। भावी पीढ़ियों को इस विरासत से जोड़ने में स्थानीय लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विशिष्टताओं की सराहना करते हुए इनके संरक्षण एवं संवर्धन में जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
शिक्षा मंत्री का इससे पहले स्थानीय लोगों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
रोहित ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को इससे पहले क्लस्टर प्रधानाचार्य अरुणा कुमारी ने क्षेत्र की पारंपरिक ऊनी पट्टी भेंट कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में स्वागत संबोधन रखा।
महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत हंसराज चौहान, लोक निर्माण भालचंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता अजय कुमार, शिक्षा उत्थान संस्था जैम से पीएस चाढक, ग्राम पंचायत प्रधान रीना देवी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दून के जिला परिषद खेड़ा वार्ड से मोहिनी चौधरी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

बी बी एन, 4 अप्रैल (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने आज बद्दी स्थित जिला परिषद वार्ड खेड़ा के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने पंदराणू में किया वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ : वाॅलीबाॅल राज्य का खेल है और महासु क्षेत्र ने कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए- शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिमला, 03 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज उतराखण्ड सीमा के समीप ग्राम पंचायत पंदराणू में पंचायत स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वाॅलीबाॅल राज्य का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव्या कार्यक्रम के तहत 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से आकांक्षी जिला चंबा में नव्या कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करें : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कांगड़ा : कांगड़ा में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी व्यापारी मंच की संगोष्ठी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत...
Translate »
error: Content is protected !!