पौंग डैम से छोड़ा जाएगा पानी, घबराने की आवश्यकता नहीं: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

by

जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, बाढ़ से निपटने के लिए मुकम्मल प्रबंध

– बी.बी.एम.बी. की रूटीन कार्रवाई, जिला वासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिले के नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) की ओर से पौंग डैम के फ्लड गेट खोलकर 11500 क्यूसिक पानी
मुकेरियां हाइडल नहर में व 11500 क्यूसिक पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है, जो बाढ़ के मौसम में हर साल की जाती है, और इससे घबराने या पैनिक होने की कोई आवश्यकता नहीं है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार बी.बी.एम.बी. के संपर्क में है और पौंग डैम के जल स्तर पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। जिले में इस समय किसी प्रकार की आपातकालीन स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी आवश्यक एहतियाती कदम पहले ही उठा लिए हैं और नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं।

उन्होंने बताया कि दसूहा और मुकेरियां के एस.डी.एमज को उन गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जहां पिछले वर्षों में पानी बढ़ने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी थी। यह कदम पूरी तरह एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि समय रहते लोगों को सतर्क किया जा सके और उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन संभावित हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। यदि किसी भी समय आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होती है, तो राहत एवं बचाव कार्य, स्वास्थ्य सुविधाएं, खाद्य सामग्री की आपूर्ति और अन्य सभी आवश्यक प्रबंध पहले ही सुनिश्चित कर लिए गए हैं। संबंधित विभागों को सतर्क रहने और त्वरित कार्रवाई के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रशासन पर पूरा भरोसा रखें और अनावश्यक घबराहट से बचें। जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जनहित में सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब बॉर्डर बंद करने और गुजरात का खुला रहने का कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने उठाया मुद्दा

जालंधर  । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक परगट...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 16 किलो हेरोइन की बरामद….पाकिस्तान से आती थी खेप, 2 ग्रिफ्तार

तरनतारन। पाकिस्तान बैठे समग्लरों से राबता बनाकर हेरोइन की खेप मंगवाकर राज्य भर में सप्लाई करने वाले अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना...
article-image
पंजाब , हरियाणा

29 फरवरी तक अपना दिल्ली कूच स्थगित करने का सयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनितिक ) का फैसला : हम सभी दुखी हैं, हमने अपने युवा किसान शुभकरण सिंह को खोया – बीजेपी मंत्री अनिल विज पर एफआईआर की मांग

शंबू बॉर्डर : सयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनितिक ) ने 29 फरवरी तक अपना दिल्ली कूच स्थगित करने का फैसला किया है। किसान संगठन के नेता सरबन सिंह पंधेर ने खनौरी सीमा पर मीडिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली पुलिस की दिलजीत दोसांझ ने की जमकर तारीफ : कहा- ये रातें आपके बिना संभव नहीं होतीं

दिल्ली : पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट से दिल्लीवासियों के लिए पिछला हफ्ता अविस्मरणीय बना दिया। दिल्ली में लगातार दो दिनों तक दिलजीत के शानदार लाइव प्रदर्शन...
Translate »
error: Content is protected !!