प्रतिभा सिंह ने शिवरात्रि मेले में पधारे देवी देवताओं से उनका आर्शीवाद लिया

by
एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय।  मंडी, 11 मार्च। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी में पधारे देवी देवताओं से उनका आर्शिवाद लिया। प्रतिभा सिंह मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के लिए रविवार को मंडी आई थीं । उन्होंने बाबा भूतनाथ मन्दिर और माता भीमाकाली मन्दिर में भी पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां पूरे वर्षभर मेले और त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। छोटी काशी मंडी का अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला न केवल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि सर्म्पूण विश्व के लोगों की धार्मिक आस्था तथा श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को उनके इष्ट देवों के दर्शन करने का शौभाग्य मिलता है। वहीं मेले में देश विदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पर्यटकों को हमारी सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यह देव संस्कृति हमारी पहचान है और इसके संरक्षण और इसे बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

नालागढ़, 16 जनवरी (तारा) : नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 जिलों में वितरित होंगे अश्वगंधा के दो लाख पौधे – हिमाचल, देश में उत्कृष्ट आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा वाला राज्य : यादविंदर गोमा

एएम नाथ।पालमपुर, 22 अगस्त :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि परामर्शी मंत्री, यादविंद्र गोमा ने बताया कि राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान में प्रदेश के गर्म जलवायु क्षेत्रों के 10 जिलों में 2 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में जेपी नड्डा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा : हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के लगाए नारें

एएम नाथ । सोलन ; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन के माल रोड पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में...
Translate »
error: Content is protected !!